Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

ई-टेंडरिंग और महंगाई के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी कांग्रेस, मांगा समय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पंचायतों पर थोपी गई ई-टेंडरिंग और बढ़ती महंगाई के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रही है। पार्टी ने राज्यपाल से मिलने के लिए 6 मार्च का समय मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में पार्टी नेता और विधायक राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे।  हुड्डा का कहना है कि बीजेपी-जेजेपी सरकार लगातार जनता की आवाज को कुचलने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। सरकार ने पहले किसानों, फिर नौजवानों, उसके बाद कर्मचारियों और अब चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज करके अपनी आलोक तांत्रिक सोच का सबूत दिया है।

ई-टेंडरिंग की व्यवस्था लागू करके सरकार पंच व सरपंचों को शक्ति विहीन और गांव को विकास से वंचित रखना चाहती है। ई-टेंडरिंग के जरिए सरकार पंचायती राज को ठेकेदार व अधिकारियों के हवाले करके भ्रष्टाचार का नया अड्डा स्थापित करना चाहती है। इसलिए सरपंच पंच व सरपंच इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता के प्रति उनकी सीधी जवाबदेही होती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए आवाज उठाने पर पंचकूला में सरपंचों पर किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में जनता की आवाज को लाठी व गोली के दम पर नहीं दबाया जा सकता। ऐसे में संविधान के संरक्षक होने के नाते राज्यपाल को हस्तक्षेप कर इस मामले में प्रदेश सरकार को जरूरी निर्देश देने चाहिए।
इसके साथ कांग्रेस राज्यपाल से मुलाकात कर महंगाई का मुद्दा भी उठाएगी।

जनता पर महंगाई की मार मारते हुए एक बार फिर सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में ₹50 और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में ₹350 की बढ़ोतरी कर दी है। पहले से ही जनता पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती महंगाई का सामना कर रही है। गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाकर सरकार ने जनता के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

Related posts

बिग ब्रेकिंग: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मरीज के आंकड़े 5000 के पार करते हुए 5166 तक पहुंच गई हैं-रिपोर्ट पढ़े।

Ajit Sinha

‘इस्माईलपुर से 23 को SYL की खुदाई शुरू करेगी इनैलो’

Ajit Sinha

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बीरभूम जिला में 8 लोगों को जिन्दा जला कर मारने के मामले में ममता बनर्जी पर साधा निशाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x