Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुग्राम में हुई भाजपा की बैठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में गुरुग्राम स्थित प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में हुई। बैठक में गुरुग्राम नगर निगम चुनाव प्रभारी व हरियाणा सरकार में मंत्री डा.कमल गुप्ता, फरीदाबाद के प्रभारी करनाल के सांसद संजय भाटिया भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य पार्टी से जोड़ने का टारगेट भी दिया।

गुरुग्राम चुनाव प्रभारी व नगर निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में प्रचंड जीत हासिल कर कमल खिलाने का आह्वान किया। बैठक में किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यापार प्रकोष्ठ,  उत्तरांचल व पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 5 मार्च से 15 मार्च तक हर बूथ पर नए सदस्य जोड़ने के लिए कहा, साथ ही सभी को चुनाव से संबंधित कोई न कोई जिम्मेदारी लेने के लिए भी कहा।

धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का चाहे कितना भी बड़ा पदाधिकारी हो वह अपनी वोटर लिस्ट के हिसाब से अपने पन्ने का प्रमुख जरूर बनें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ जनता तक पहुंचाए। बैठक में संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, गुरुग्राम जिला प्रभारी व पलवल से विधायक दीपक मंगला, अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद सुनीता दुग्गल, फरीदाबाद जिला प्रभारी व विधायक सत्य प्रकाश जरावता,

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कष्ण लाल पंवार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज, महिला मोर्चा की प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, एडवोकेट वेदपाल, फरीदाबाद के संगठनात्मक सह प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश सचिव व मानेसर चुनाव सह प्रभारी मनीष मित्तल, गुरुग्राम चुनाव सह प्रभारी भरत भूषण जूयाल समेत अन्य पदाधिकारी व नेता भी उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा: अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर।

Ajit Sinha

मेरी फसल मेरा ब्यौरा स्कीम के तहत राजिटेशन करवाने वाले किसान को मिलेगे 10 रूपए प्रति एकड़ मुख्य सचिव।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और यातायात प्रबंधन के लिए लगभग 1500 कैमरे लगाए जाएंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x