Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिला फतेहाबाद के जाखल थाना में तैनात एएसआई सोहन सिंह को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई शिकायतकर्ता के बेटे को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे की मांग कर रहा था।एंटी करप्शन ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि फतेहाबाद जिले के गांव जाखल के बाजीगर बस्ती निवासी राज कौर ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी उसके बेटे को एक झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गठित की गई है। तथ्यों की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर आरोपी एएसआई सोहन सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 हजार रुपये की राशि बरामद की।एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में 2 आरोपित पकड़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, सीपी ओ पी सिंह, फरीदाबाद का भी नाम शामिल हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x