Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

बीजेपी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ गुरुग्राम:भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गुरुग्राम में संपन्न हुई। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। कार्यकारिणी में मनोहर सरकार की नीतियों और अन्न मिल्लेट्स पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव व मोर्चा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद मांडी उपस्थित रहे।

सत्र के शुभारंभ में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश की नीतियों के बारे में बताया तथा उन्हें आम जनता के बीच पहुंचाने पर बल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में तथा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव ने संगठन के विषय पर चर्चा की।त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने किसानों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश के किसान खुशहाल है। उन्होंन आगामी कार्य योजना और संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। संगठन मंत्री रवींद्र राजू, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र माँढी, सेला राम सारण, प्रदेश आइटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी विजय कुमार यादव ने आज के समय में सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज, मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने भी सोशल मीडिया के उपयोग एवं उपयोगिता के बारे में बताया।  इस मौक़े पर विधायक महिपाल ढाडा, विधायक संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, राजेंद्र संधू, महेश दहिया, संदीप राघव, तकदीर राघव आदि मौजूद रहे।

Related posts

सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्य में तेजी लाएं और लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें – विक्रम सिंह

Ajit Sinha

सीएम मनोहर ने बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से दी पेंशन, अधिकारियों को निर्देश शाम तक हो लोगों की पेंशन बहाली।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 17 सीनियर आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x