Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक कंपनी मालिक ने आज स्वंय को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली, पार्टनर पर मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  एक कंपनी के मालिक ने स्वंय को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। घटना फरीदाबाद के सैक्टर 23 मकान नंबर -135 की है जहाँ कंपनी मालिक ने अपने घर में अपनी  लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। पुलिस के अनुसार कम्पनी मालिक का अपने पार्टनरों से पैसों  का लेन देन था और वह कई दिनों से परेशान चल रहा था जिसके चलते उसने अपने आप को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने घटना में कार्रवाई  करते हुए मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
 फरीदाबाद के सैक्टर 23 में दिखाई दे रहा मकान नंबर -135 उसी कंपनी मालिक महेंदर गुप्ता का है जिसने आज अपने इसी मकान में स्वंय को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। मृतक महेंद्र गुप्ता के पड़ोसी अमन के मुताबिक उनके घर के ठीक सामने महेंद्र गुप्ता का मकान है और आज सुबह अचानक उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनी जिसे सुन कर वह बाहर आए  तो देखा की महेंद्र गुप्ता की माँ चिल्ला रही है ,जब वह उनके पास पहुंचे और घर में झांक कर देखा तो महेंदर गुप्ता जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना  पुलिस को दी लेकिन जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उनके घर वाले उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जा चुके थे।
वही, बलवंत, पुलिस जांच अधिकारी के मुताबिक मृतक महेंदर गुप्ता की अपनी कंपनी है और उनके पार्टनरों से पैसो का लेनदेन का झगड़ा था जिसके चलते वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे और इन्हीं कारणों से महेंद्र गुप्ता ने आज अपने ही घर पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मरकर आत्म हत्या कर ली। फिलहाल इस मामले में मुकदमा  दर्ज कर, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जाँच की जा रही है।
 
 
 
 

Related posts

आवश्यक सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए लघु सचिवालय परिसर में बनाया गया है विशेष मतदान केंद्र:- विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आज आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, दिए दिशा निर्देश। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शादी में कराए गए वीडियो -फोटोग्राफी के पैसे नहीं देने ,उल्टा लड़कों को बहकाने से नाराज लड़कों ने डाली थी डकैती, दो डकैत गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x