Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:गांव भनकपुर में 11 वीं क्लास के छात्र की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों किया अरेस्ट, अब तक 4 अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने आज गांव भनकपूर निवासी 11 वीं छात्र हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित सचिन के तीन अन्य साथियों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपित की पुलिस सरगर्मी से  तलाश कर  रही है जिसे जल्द अरेस्ट  किया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल आरोपितों की उम्र लगभग 19 साल से 20 साल के बीच हैं। 

पुलिस प्रवक्ता बताते हैं कि अरेस्ट किए गए आरोपितों में उमेश, शिवा तथा रवि का नाम शामिल है। आरोपित शिवा तथा उमेश प्याला तथा रवि सागर पुर का रहने वाला है। इन सभी आरोपितों की उम्र 19-20 वर्ष है। आरोपित शिवा भारत गैस एजेंसी में काम करता है, वहीं उमेश मजदूरी तथा रवि खेती बाड़ी का काम करता है। तीनों आरोपित मुख्य आरोपी सचिन के दोस्त हैं। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद आरोपितों को अरेस्ट किया जाएगा। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने कल मुख्य आरोपी सचिन को अरेस्ट किया था जिसे आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

उनका कहना हैं कि गत 7 फरवरी को आरोपित सचिन ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर विपिन की हत्या कर दी थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर सेक्टर- 58 थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए और आरोपितों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की 9 टीमें लगाई गई थी

जो डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के मार्गदर्शन में लगातार आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए मामले में शामिल चार आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है और अब मामले के पांचवें आरोपित को भी जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम पीला पंजा चला सूरजकुंड के समीप गांव खोरी में अवैध रूप से बनाई गई 125 झुग्गियों पर-ध्वस्त।

Ajit Sinha

क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने चोरी, स्नैचिंग व नशा की रोकथाम को लेकर विशेष रणनीति बनाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज बजरंग बली की मूर्ति स्थापित की गई, पौधारोपण, भंडारे का प्रसाद स्वरूप वितरित की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x