Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय नेताओं ने गुरुग्राम के 11 मंडलों में किया प्रवास: कर्ण देव कांबोज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गुरुग्राम:गुरुग्राम के 11 मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का रविवार को प्रवास रहा। यह जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कांबोज ने बताया कि फर्रूखनगर में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदू लाल साहू, खेड़की दौला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेलभाई कांजीभाई मसानी, बादशाहपुर में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर रायका, नवीन मंडल में सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता का प्रवास रहा।

इसके अलावा डूंडाहेड़ा मंडल में राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद , दयानंद मंडल में राष्ट्रीय मंत्री यशपाल सूवर्णा, सरस्वती मंडल में राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण महतो, अर्जुन मंडल में राष्ट्रीय मंत्री राष्ट्रीय आईटी प्रमुख राहुल नागर व अजय सहरावत, शीतला मंडल में राष्ट्रीय मंत्री रशपाल वर्मा, मानेसर में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव, सोहना में प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र सैन का प्रवास रहा।

कांबोज ने बताया कि प्रवास के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। उन्होंने बताया कि हर मंडल में ओबीसी कार्यकर्ता के घर पर राष्ट्रीय नेताओं ने भोजन किया और पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पदाधिका रियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने मंडल में ओबीसी बाहुल्य बूथों को चिन्हित करने का काम करें। इसके साथ-साथ जो ओबीसी के की-वोटर हैं उनकी एक सूची बनाई जाए तथा उनको भाजपा से जोड़ा जाए। पूर्व मंत्री कांबोज ने बताया कि रविवार को प्रवास के दौरान राष्ट्रीय नेताओं ने पदाधिकारियों को पन्ना समिति बनाने, पार्टी का सहयोग करने और हर पन्ना समिति में अपने कम से कम एक ओबीसी कार्यकर्ता को शामिल करने काम करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडल में स्थित ओबीसी वोटरों की बैठक भी ली और उनका भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।

Related posts

कैंसर से पीडि़त लोगों का जल्द से जल्द इलाज करने के लिए राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं: डा. हर्षवर्धन  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तमाम चुनावी वादों की तरह बीजेपी ने तोड़ा गरीबों को सस्ते फ्लैट का वादा- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

वित्तीय मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई:हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सीएओ रणधीर सिंह को सेवा से बर्खास्त किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x