Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने नशे की हालत में किया सगे भाई-बहन से डिजिटल रेप, अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने नशे की हालत मासूम भाई-बहन के साथ डिजिटल रेप किया। आरोपित पीड़ित का पड़ोसी है।परिजनों की शिकायत पर थाना दनकौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित राशिद को अरेस्ट कर लिया है। राशिद का पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।    

पुलिस की गिरफ्त में खड़े राशिद पर आरोप है कि  शराब के नशे में बच्चों के साथ डिजिटल रेप किया।घटना के वक्त माता पिता नौकरी के चलते घर पर मौजूद नहीं थे। दोनों मजदूरी के लिए गए थे। घर में उनके 5 बच्चे रहते है। शुक्रवार शाम को आरोपित राशिद शराब के नशे में घर पर आकर बच्चों के साथ खेलने लगा। 7 साल की बच्ची और 6 साल लड़के की मोले स्टेशन करते हुए डिजिटल रेप किया जब बच्चों के परिजन घर लौटे तो लड़की ने उन्हें पूरी बात बताई।

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी कि शिकायत पर थाना दनकौर में धारा 376, 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित के पड़ोसी डिजिटल रेप के आरोपित राशिद को आज अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद: एसआरएस लिमिटेड के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता को धोखाधडी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की बडी कार्रवाई: नशे के सौदागरों की करीब 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया अटैच

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x