Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: 28 फरवरी तक करें खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन: डीसी विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार खेल एंव युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा राज्य/राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे पदक विजेता/प्रतिभागी खिलाड़ियों के वर्ष 01 अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक की अवधि की खेल उपलब्धियों के आधार (एससी और एससी के अलावा) छात्र/छात्रा खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इस बारे में विस्तृत  जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमति संधू बाला ने  बताया गया है कि पात्र खिलाड़ी 28 फरवरी 2023 तक जिला खेल कार्यालय फरीदाबाद में आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी खिलाड़ी का आवेदन पत्र कार्यालय में जमा नही किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। छात्रवृति के आवेदन पत्र व शर्ते विभाग कि वेबसाइट http://www.haryanasports.gov.in/ पर उपलब्ध है तथा आप किसी भी कार्य दिवस में एससी और एससी के अलावा के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय फरीदाबाद से प्राप्त कर सकते है।

Related posts

फरीदाबाद: कलेजा देकर माँ ने बचाई अपने जिगर के टुकड़े की जान।

Ajit Sinha

सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के दीवाली मिलन समारोह की धूम, भारी संख्या में पहुंचे वीवीआईपी और पत्रकार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रेटर फ़रीदाबाद में तीसरी लहर का सामना करने के लिए आगे आया अम्मा हॉस्पिटल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x