Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बस और टैंपू में हल्की सी टक्कर के बाद भिड़े टेंपू और निजी बस चालक, बीच सड़क पर मारपीट, पुलिस बेखबर -देखें वीडियो



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: सड़कों पर वाहन चलाते हुए लोग छोटी-छोटी बातों पर आपा खो रहे हैं और मार पीट कर रहे हैं ऐसी ही एक घटना नोएडा के थाना 39 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 38 के बिजली घर गेस्ट हाउस के सामने घटित हुई जिसमें निजी बस और मालवाहक टेंपो में हल्की सी टक्कर हो गई जिसके बस का साइड मिरर टूट कर गिर गया. इसके बाद नशे में धुत टेंपो चालक और उसका क्लीनर टप्पू को बीच सड़क पर रोक कर हंगामा करना शुरू कर दिया और मारपीट पर उतर आए. सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।  

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टेंपो को बीच सड़क में रोक कर किस प्रकार नशे में धुत टेंपो चालक और उसका क्लीनर दबंगई दिखा रहा है और मारपीट पर उतारू है दोनों पक्षों में पहले गुत्था गुत्थी हुई और मारपीट शुरू हो गई.

इस बीच एक व्यक्ति डंडा लेकर डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ता है मारपीट करने की कोशिश करता है और टेंपो चालक ईंट लेकर वार करने की कोशिश करता है पर बस में सवार लोगों ने दोनों को अलग किया। इसके बाद भी टेंपो चालक यह हंगामा काफी देर तक करता रहा, लेकिन सूचना देने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ और लोग अपने अपने रास्ते पर चले गए. 

Related posts

पिस्तौल बनाने वाली एक अंतर्राज्यीय रैकेट का किया पर्दाफाश , 30 पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार : डीसीपी

Ajit Sinha

भाइयों ने अपनी बहन और बहनोई पर चलाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर -दो अरेस्ट

Ajit Sinha

मौत के बाद भी 82 पेंशन धारकों के बैंक खाते में जमा हो रही थी पेंशन, चल रहे भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ खुलासा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x