Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाईस्कूल के छात्र को अज्ञात हमलावर ने पीठ पर किया चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय छात्र ने तोड़ा दम।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:हाई स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय एक छात्र की एक अज्ञात हमलावर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह हत्या नोएडा जोन में स्थित कोतवाली- 113 क्षेत्र के सरफा बाद गांव में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने में जुटी है।  यह तस्वीर-16 वर्षीय दीपक की है, जिसको एक अज्ञात हमलावर मे सेक्टर-73 स्थित सरफाबाद गांव में स्थित खान हॉस्पिटल के बाहर पीठ पर चाकू मारकर फरार हो गया ।

उस समय दीपक अलाव सेंकने के बाद वो घर लौट रहा था। घायल दीपक को आनन-फानन सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। एडिसीपी नोएडा ज़ोन आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, साथ ही परिजनों से पूछताछ की। परिजनों के अनुसार दीपक की साजिशन हत्या की गई है। दीपक की अन्य लोगों से किस बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस उसके दोस्तों और रात को अलाव सेंकने वालों से पूछताछ कर रही है, ताकि कत्ल के सुराग मिल सके। साथ ही, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
 
दीपक परिवार के साथ सर्फाबाद गांव में परिवार के साथ रहता था। उसके पिता दिहाड़ी पर कामगार है। उसकी मौत के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की हत्या को आपसी रंजिश मानकर मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं छात्र की मौत के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।

Related posts

ब्रांडेड कंपनियों के नकली वाशिंग पाउडर, चायपत्ती, आटा, विम्बार इत्यादि सामानों सहित एक शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

कुश्ती एकेडमी में घुसकर प्रैक्टिस कर रहे खिलाडी पहलवानों पर लाठी -डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आयुष अस्पताल के डा. सतीश कुमार को नकली सर्टिफिकेट और पैसों की नकली रसीद जारी करने पर पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x