Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:अधिवक्ता विकास वर्मा ने भारतीय विधि आयोग के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी से मुलाकात की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सुप्रीम कोर्ट सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता एंव पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा ने आज भारतीय विधि आयोग के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी से मुलाकात की तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा वकीलों के संबंध में कुछ सुझाव एवं महत्वपूर्ण विचार साझा किए जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दर्शाते हुए आगामी महीने में होने वाले सेमिनार के लिए समय  निश्चित किया ।  साथ में मुख्य रूप अधिवक्ता दुर्गेश गुप्ता अधिवक्ता मुम्बई हाईकोर्ट मौजूद थे

ज्ञात रहे कि विधि संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव देने के लिए सरकारें आवश्यकतानुसार आयोग नियुक्त कर देती है; इन्हें विधि आयोग (Law Commission, लॉ कमीशन) कहते हैं। स्वतन्त्र भारत में अब तक 22 विधि आयोग बन चुके हैं। 21वें विधि आयोग का कार्यकाल 2018 तक था और न्यायमूर्ति बलबीर सिंह चौहान इसके अध्यक्ष थे।

19 फरवरी 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 22 वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी गयी है जिसका कार्यकाल सरकारी राजपत्र में गठन के आदेश के प्रकाशन की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगा और जो जटिल कानूनी मसलों पर सरकार को सलाह देना रहता है

Related posts

फरीदाबाद: 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह की हेलीपैड ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो चाय व टॉफी में नशीला पदार्थ खिला कर सामानों को लूट, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का शानदार स्वागत और ओल्ड फरीदाबाद में रक्षाबंधन पंखा मेला का हुआ शानदार उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x