Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सुनों नगर निगम : ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध निर्माणों जैसी गंदगी को रोकों,वरना गटर फरीदाबाद बन जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के ग्रेटर फरीदाबाद में इन दिनों अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आई गई हैं जो शहर का नक्सा बिगाड़ने के लिए काफी हैं पर इन अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाएगा कौन,यह एक बड़ा सवाल हैं। इसी तरह से अवैध निर्माणों की गंदगी ग्रेटर फरीदाबाद में फैलती रहीं तो भविष्य में  ग्रेटर की जगह गटर फरीदाबाद के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान का कहना हैं कि उन्हें नगर निगम का फुल चार्ज मिल गया हैं जल्द ही नहर पार क्षेत्र में बड़े पैमानें पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

कहने को तो ओल्ड फरीदाबाद नहर पार में ग्रेटर फरीदाबाद हैं जो शहर की शान हैं, जिस तरह से उस क्षेत्र में अवैध निर्माणों का फैलाब  हो रहा हैं उस हिसाब से  ग्रेटर फरीदाबाद का नाम बदल कर गटर फरीदाबाद रख देना चाहिए क्यूंकि जो गंदगी नहरपार इलाकें में तेजी से फैली हैं ताकि लोग उसी नाम से आगे जान सकेंगें । बताया गया हैं जो लोग निर्माण कर रहे हैं या करवा रहे हैं वह लोग भाजपा से जुड़े  हैं और दोनों ही मंत्रियों के तलबे चाटने वाले लोग हैं चाहे इसमें कोई पार्षद लोग भी शामिल हो सकता हैं। देखा गया हैं कि चुनावों के वक़्त जो असल में भाजपा के कार्यकर्ता हैं वह मंत्रियों व विधायकों ने काफी पहले ही साइड लगा दिया है जो माफिया, बदमाश, उठा पटक करने वाला, दलाली करने के वाले  लोग हैं वह लोग मंत्रियों व विधायकों के पास अपना जगह बनाएं हुए हैं। उन्हीं के कहने पर मंत्री लोग काम करते हैं। यही लोग मंत्रियों का खोप निगम के अधिकारीयों को दिखा अवैध निर्माणों को बनवा रहे हैं ताकि मोटा पैसा कमा सकें।
वैसे तो निगम अधिकारी भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। वह भी इसी रंग में रंगें हुए नजर आतें हैं। मालूम हुआ हैं कि वह भी अपने छोटे कर्मचारियों के जरिए कुछ ना कुछ तो पैसा कमा ही लेते हैं। बताया जाता हैं कि एक भाजपा पार्षद हैं जो कैबिनेट मंत्री के आस -पास मंडराता रहता हैं उसने एक टियूब वेल के ऑपरेटर के  एक हेल्पर को, उसको अपने पहुंच का घौंस दिखा कर, ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग में लगवा दिया जो धन कमा कर पार्षदों को फायदा पहुंचा सकें। क्यूंकि उन्हें भी चुनाव में हुए खर्चों को निकलना हैं। अवैध निर्माणों की कुछ तस्बीरें इस खबर में जो लगी हैं वह हैं खेड़ी कलां रोड, जीवन नगर व उसके आस-पास की हैं। यहां पर शॉपिंग काम्प्लेक्स, बैंकेट हॉल आदि बनाएं जा रहे हैं। इस संबंध में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान का कहना हैं कि उनके पास अब नगर निगम का फुल चार्ज आ गया हैं, इससे पहले उनके पास सीटीएम रहते हुए नगर निगम का एडिशनल चार्ज था। जल्द ही बन रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगें।
    

Related posts

फरीदाबाद: क्रिकेट खेल में हुई पुलिस की एंट्री, हंगामा, मामला पहुंचा खेड़ी पुल थाने में, कृष्णपाल, धनेश, सतीश के जाने के बाद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:5000 वितरक रोज लाखों गैस सिलेंडर की कर रहे आपूर्ति – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसी यशपाल ने पत्रकारों के लिए आयोजित कोविड-19 टीकाकरण शिविर का किया शुभारंभ,135 पत्रकारों का टीकाकरण     

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x