
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद , बिजली विभाग , प्रदूषण विभाग व इलाके की पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच अलग -अलग आरएमसी प्लांटों में छापेमारी की कार्रवाई की हैं। इन सभी आरएमसी प्लांटों में काफी अनियमिताएं पाई गई हैं,जिस पर सम्बंधित विभागों के द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई की गई हैं। इनमें कई ऐसे आरएमसी प्लांट ऐसे हैं जिसके पास कोई लाइसेंस नहीं हैं ,और प्रदूषण विभाग से प्रदूषण सर्टिफिकेट भी नहीं ली हुई हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 6 जनवरी -2023 को गुप्तचर इकाई, फरीदाबाद द्वारा एक सूचना दी गई कि जिला फरीदाबाद में काफी आर.एम.सी. प्लांट संबधित विभाग की अनुमति लिए बिना चल रहे हेै। जिनके द्वारा लाईसेंस के रूप में अदा करने वाली फीस ना देने के कारण सरकार के राजस्व को नुकसान पहुचॉया जा रहा है तथा प्रदूष्ण बढ़ रहा है। यदि संबधित विभागों के साथ चैक कर लिए जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती है। उनका कहना हैं कि इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद, फायर अधिकारी फरीदाबाद, नगर निगम फरीदाबाद व बिजली बोर्ड फरीदाबाद के कर्मचारियों को साथ लेकर निम्नलिखित 5 आर.एम.सी. प्लांटों को चेक किया गया, इनमें से 2 वैध, 2 अवैध तथा एक बंद मिला।

उनका कहना हैं कि इनमें आर. के. कंस्ट्रक्शन निकट वर्ल्ड स्ट्रीट सैंटर मार्किट, सैक्टर-82, फरीदाबाद को चेक करने पर संचालक संदीप अरोड़ा द्वारा प्रदुषण विभाग का वैध अनुमति पत्र पेश किया, लेकिन नगर निगम व अग्निशमन विभाग से संबंधित कुछ अयिमितताऐं पाई गई जिसके संबंध में संबंधित विभाग द्वारा नोटिस जारी करते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौका पर बिजली मीटर लगा हुआ नही पाया गया जिनके द्वारा साथ वाले प्लाट से बिजली सप्लाई ली जा रही थी जिसके संबंध में एल.एल.-1 फार्म भरा गया है। उनका कहना हैं कि दूसरा मामला बोकन आर.एम.सी. प्लांट, गांव खेड़ी खुर्द सैक्टर-83, फरीदाबाद के औचक निरीक्षण पर संचालक अमर लाल हाजिर मिला जो इस आर.एम.सी. प्लांट से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस बारे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य विभागों द्वारा नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। इसके अतिरिक्त इनोसैंप्ट सोल्युशन प्रा.लि. प्लांट-1, गांव मिर्जापुर, फरीदाबाद में संचालक प्रवीण कुमार उपस्थित मिला जिससे प्रदूषण विभाग से जारी अनुमति पत्र पेश किया। लेकिन उनके द्वारा पॉल्यूशन विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना करनी पाई गई जिसके संबंध में नोटिस जारी करते हुए आगामी कार्रवाई की जायेगी। बिजली विभाग द्वारा भी कुछ अनियमिताएं पाए जाने पर एल.एल-1 फार्म भरा गया है।उनका कहना हैं कि इसके अलावा आर.आर. मिलन आर.एम.सी. इंडिया प्रा.लि. गांव मिर्जापुर पर मजदूरों के अतिरिक्त कोई जिम्मेवार व्यक्ति हाजिर नहीं मिला। प्रदूषण विभाग द्वारा बताया गया कि इस आर.एम.सी. प्लांट को कुछ दिनों पहले सील किया गया था जो वर्तमान समय में बंद है। लेकिन मौका पर सील लगी नहीं मिली। जिस पर प्रदूषण विभाग द्वारा इसे पुनः सील किया गया। बिजली विभाग द्वारा पाया कि घरेलू बिजली को व्यवसायिक उपयोग में लाया जा रहा है जिस पर एल.एल.-1 फार्म भरा गया है। नगर निगम विभाग द्वारा रिकॉर्ड का अवलोकन करने उपरांत कार्रवाई की जायेगी।इसके अतिरिक्त इनोसैंप्ट सोल्युशन प्रा.लि. प्लांट-2, गांव मिर्जापुर, फरीदाबाद में संचालक प्रवीण कुमार उपस्थित मिला जिसने प्रदूषण विभाग से जारी अनुमति पत्र पेश किया। लेकिन इनके द्वारा इस प्लांट को बंद किया हुआ पाया गया। सभी संबंधित विभागों द्वारा नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
previous post
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

