Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग:सावधानियां रखने और लाइनों की मेंटेनेंस की ट्रेनिंग दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के टेक्निकल स्टाफ को सावधानियां रखने और लाइनों की मेंटेनेंस की ट्रेनिंग दी गई। हरियाणा पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वीरेंद्र सिंह मान ने स्थानीय सेक्टर 45 डीपीएस के ऑडिटोरियम में यह ट्रेनिंग दी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को विस्तार से पीपीटी के माध्यम से सतर्कता बरतने और लाइनों की मेंटेनेंस के महत्व और इसके लाभ के बारे में अवगत कराया। 

अनेकों कर्मचारियों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने इन सुरक्षा उपायों को जीवन में अपनाने की सलाह दी। स्वयं की सुरक्षा करते हुए ही बिजली की लाइनों पर कार्य करना है। बिजली की बेहतर एवं सुचारू व्यवस्था के लिए निरंतर रखरखाव के तरीके भी बताए। लगातार रखरखाव से बिजली व्यवस्था भी बेहतर रहती है और फाल्ट की संभावना कम हो जाती है।

इस ट्रेनिंग सेशन में कार्यकारी अभियंता अमित कंबोज, गौरव चौधरी, एसडीओ मनमोहन सिंह, उमेश वर्मा, नीतीश कुमार, रिपु दमन, सुरेश कुमार रोहिल सहित कनिष्ठ अभियंता और गुरुग्राम के असिस्टेंट लाइनमैन, लाइनमैन, एसएसए, फोरमैन आदि शामिल हुए। लगभग 500 कर्मचारियों ने इस ट्रेनिंग का लाभ लिया।

Related posts

नौकरी की तलाश में आए एक युवक, जिस होटल में ठहरा था, उसी होटल के दो कर्मचारियों ने सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: जिलाधीश अमित खत्री ने संशोधित कंटेनमेंट जोन आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

शादी से 7 पूर्व एक मनचले ने लड़की को चाकुओं से गोद डाला, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही है जांच।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x