Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

रिश्वतखोर डीईओ को 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में विजिलेंस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने नूंह में तैनात जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को स्कूल डेस्क की सप्लाई करने के खरीद आदेश शिकायतकर्ता के पक्ष में करने की एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अधिकारी का नाम रामफल धनखड़ है, जो शिकायतकर्ता के पक्ष में स्कूल डेस्क की सप्लाई के लिए खरीद आदेश सुनिश्चित करने के एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ये डेस्क नूंह जिले के विभिन्न स्कूलों में सप्लाई किए जाने थे। आरोपी अधिकारी पहले भी 2 लाख रुपए रिश्वत ले चुका है।

जिला हिसार निवासी शिकायतकर्ता, जो रिश्वत नहीं देना चाहता था, ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। तदनुसार, ब्यूरो की टीम ने रेड कर रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Related posts

पत्नी ने अपनी बहन के पति को सुपारी देकर अपने हिस्ट्रीशीटर पति की हत्या करवा कर ठिकाने लगवा दी, लापता की झूठी रिपोर्ट दर्ज।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स व फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की चोरी हुई फ़ॉर्चूनर गाडी मिल गई, ख़ुशी से उछल पड़े।

Ajit Sinha

आवासीय क्षेत्रों में हेल्थकेयर को बढ़ावा: हरियाणा ने रिहायशी प्लॉट में नर्सिंग होम के लिए पॉलिसी को मंजूरी दी.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x