Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

तेज रफ्तार से कार चला रहे युवकों ने 3 छात्राओं को मारी टक्कर,1 की हालत गंभीर , जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा जोन के कोतवाली बीटा-2 में अल्फा-2 बस स्टॉप के पास हुए एक हिट और रन केस में तेज रफ्तार से कार चला रहे युवकों ने जीएनआईओटी कॉलेज की तीन छात्राओं को टक्कर मार दी. कार सवार युवक छात्रा को टक्कर मारने के बाद फरार हो गए. हादसे में एक बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।  छात्रा को अब तक होश नहीं आया है।  उसका इलाज ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।  अन्य छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।    

कैलाश अस्पताल में बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा स्वीटी का आईसीयू में इलाज चल रहा है. छात्रा को अब तक होश नहीं आया है।  वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।  डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है. पीड़िता का ब्रेन का ऑपरेशन कर दिया गया है। इसके लेफ्ट लोअर लिंब में फ्रैक्चर है राइट एंकल प्रीफेक्चर अभी उसकी स्थिति स्टेबल है.घटना के समय स्वीटी के साथ चल रही उसकी सहेली कारसोनी डोंग ने बताया हम लोग पैदल अपने रास्ते पर चल रहे थे तभी पीछे से सैंट्रो कार पर सवाल लड़कों ने टक्कर मार दी और भाग गए। उसी समय वहां से गुजर रहे एक कार सवार लोगों ने हमें मदद की और अस्पताल पहुंचाया।   

अस्पताल के बाहर उसके साथी लड़की के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। क्योंकि स्वीटी के मात-पिता पटना में रहते है और लोअर मिडिल क्लास से है जो इलाज का खर्च को वहन करने में असमर्थ है। उसके साथियों का कहना है कि स्वीटी एक जोनल लेवल खिलाड़ी है और उसने कई मेडल्स भी जीते हैं.स्वीटी की मां लालमनी का कहना है कि डॉक्टरों का कहना है कि उसके दिमाग में गहरी चोट लगी है अभी उसे होश नहीं आया है हम लोगों को रात को 11 बजे अस्पताल से फोन किया 7:00 बजे से पहले उससे बात हुई थी। डॉक्टर बता रहे हैं कि बहुत पैसा लगेगा। हम लोग मजदूर आदमी हैं एक बच्ची थी जो पढ़ने लिखने में तेज थी और अपने बल पर कॉलेज में पढ़ रही थी. नये साल के पूर्व संध्या पर हुई इस घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस टक्कर मार ने वाली कार का पता नहीं लगा पाई है उसका कहना है की तीन टीम लगाई गई है CCTV फुटेज देखे जा रहे है जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Related posts

एक कार में मिली तीन लाशें, इसमें एक महिला शामिल है-आत्महत्या या हत्या -जांच कर रही है पुलिस।

Ajit Sinha

एक मकान के एक कमरे तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी, तीनों शव लगभग 4 -5 दिन पुरानी बताई जा रही है।

Ajit Sinha

कॉमर्शियल वाहन को बिना टोल दिए जाने से रोकने पर टोल मैनेजर के ऑफिस में घुसकर मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x