Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्यव्यापी प्रजा संग्राम यात्रा के समापन समारोह में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।


अजीत सिन्हा /नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज गुरुवार को करीमनगर, तेलंगाना के एसआरआर डिग्री कॉलेज ग्राउंड में भाजपा के राज्यव्यापी प्रजा संग्राम यात्रा के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और तेलंगाना की जनता से राज्य की भ्रष्टाचारी केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, भाजपा विधायक एटला राजेन्द्र, पी मुरलीधर राव, अरविंद धर्मपुरी और सह-प्रभारी अरविंद मेनन सहित तेलंगाना भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं भारी संख्या में जनसैलाब उपस्थित था। ज्ञात हो कि बांदी संजय कुमार करीमनगर से ही भाजपा के लोकप्रिय सांसद भी हैं।

नड्डा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के नेतृत्व में तेलंगाना में पांच चरणों में राज्यव्यापी प्रजा संग्राम यात्रा आज पूरी हुई है। इस दौरान 114 दिनों की पदयात्रा हुई जो तेलंगाना की 56 विधान सभाओं से होकर गुजरी है और लगभग 1458 किलोमीटर की दूरी तय की गई। आज प्रजा संग्राम यात्रा का समापन नहीं हुआ है बल्कि पदयात्रा का एक फेज पूरा हुआ है। भाजपा अगली यात्रा की घोषणा जल्द ही करेगी, तेलंगाना के गाँव-गाँव, घर-घर जायेगी और केसीआर सरकार की पोल खोलेगी। यह यात्रा रुकने वाली नहीं है, यह तो तेलंगाना की जनता की आवाज बनने की शुरुआत है। अब हमने एक नया अभियान ‘प्रजा गोसा, बीजेपी भरोसा' शुरू किया है। इसके माध्यम से हम तेलंगाना के गाँव-गाँव, घर-घर जायेंगे जिसमें हमारे सभी नेता शामिल होंगे। भाजपा ने एक नया नारा दिया है – “सालु डोरा – सेलावु डोरा” मतलब enough is enough, goodbye KCR. प्रजा संग्राम यात्रा के दूसरे और तीसरे चरण के दौरान, मेरी यात्रा को भी रोकने का काम तेलंगाना की टीआरएस सरकार के लोगों ने किया था।

मैं केसीआर को बता देना चाहता हूँ और उन्हें याद रहना चाहिए कि ये प्रजातंत्र है और दमनकारी ताकतों को लोकतंत्र में जनता कूड़ेदान में दफ़न कर दिया करती हैं। भाजपा ने बांदी संजय कुमार के नेतृत्व में ‘प्रजा संग्राम यात्रा को निकाल कर टीआरएस सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को उजागर किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के साथ सर्वस्पर्शी और सर्व-समावेशी कल्याण करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़ों, युवा एवं महिलाओं को ताकत दे रही है तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना में केसीआर की सरकार है जो भ्रष्टाचार और अनाचार में डूबी हुई है। साथ ही, यह टीआरएस सरकार प्रजातंत्र का गला घोंटने वाली और जन विरोधी सरकार है। ऐसी सरकार को सत्ता में न बने रहने का हक़ है और न ही जनता को धोखा देने का हक़ है। अब समय आ गया है उन्हें
गुडबाय करने का। तेलंगाना की जनता ऐसे लोगों को आराम दें और हमें सेवा का अवसर दें।

Related posts

कांग्रेस सांसद एवं प्रवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

पूरे भारत में जन सेवा कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री के जन्म दिन समारोह को मनाएगा भाजयुमो: तेजस्वी सूर्या

Ajit Sinha

मोडानी घोटाला, मणिपुर, सामाजिक ध्रुवीकरण, प्रदूषण जैसे सभी अहम मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x