Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पिस्टल की नोंक पर युवक का अपहरण, फिरौती में मांगा अर्जेंटीनो डॉग-वीडियो अवश्य सुने


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: दिल तो आखिर दिल है,  किसी पर भी आ सकता है, ऐसे में 3 दबंग लोगों का दिल अर्जेंटीनो नस्ल के  कुत्ते पर आ गया और वे कुत्ते को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे, यह बात कुत्ते के मालिक को नागवार गुजरी और जब उसने इसका कड़ा विरोध किया. तब स्कार्पियो सवार दबंग युवकों ने हथियारों के बल पर उसका अपहरण कर लिया और रंगदारी में उसके भाई से कुत्ते को सौंपने की मांग की. इस बीच युवक के अपहरण की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. इस बात की खबर लगते ही आरोपी युवक को कुत्ते के मालिक को अलीगढ़ में छोड़कर फरार हो गए.  इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट भी की गई. अब कोतवाली बीटा-2 पुलिस को अपहरणकर्ताओं की तलाश  में है। 

अल्फा 2 सेक्टर के रहने वाले राहुल प्रताप के घर कोतवाली बीटा-2 पुलिस की टीम जांच के लिए  पहुंची है. पुलिस उन अपहरणकर्ताओं के तलाश में जुटी जिन्होने उनका हथियारों के बल पर उस का अपहरण किया था. राहुल कहते है उसके भाई शुभम के पास एक अर्जेंटीनो नस्ल कुत्ता  है,

जब शाम को वह अपने कुत्ते को घुमा रहा था तो तभी अलीगढ़ निवासी तीन युवक विशाल, ललित और मोंटी अपनी स्कार्पियो से आये और उस कुत्ते  को ले जाने की बात कहने लगे। जिसको लेकर मेरे भाई ने मना कर दिया । दौरान उन लोगों के बीच बहस होने लगी और मैं भी बीच में आ गया। मैंने विरोध करना शुरू कर दिया तो उन लोगों ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में मुझको जबरदस्ती बिठा लिया और पिस्टल की नोक पर मुझे किडनेप कर अलीगढ़ ले गये । इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट भी की.

राहुल ने बताया कि उन्होंने मेरे भाई शुभम को कॉल कर कहा कि अब अगर अपने भाई को वापस लेना है तो उस कुत्ते को हमें दे दें. लेकिन शुभम के राहुल के अपहरण के बारे बीटा 2 पुलिस से इस की शिकायत कर दी.  जिसके बाद डर से उन लोगों ने  राहुल को रास्ते मे ही अलीगढ़ में ही छोड़ दिया. राहुल अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा वापस आ गया और इसके बाद इस मामले में बीटा 2 पुलिस से तीन लोगों के खिलाफ शिकायत कराई गई है। बीटा 2 टू थाना  प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, फरार चल रहे तीनों युवकों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related posts

एक दर्जन से अधिक झुग्गियां एक के बाद एक करके कई गैस सिलिंडरों के फटने से लगी भीषण आग में जलकर खाक हो गई – वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में ट्रिपल मर्डर: पति ने अपनी पत्नी, सास, उसके एक रिश्तेदार की गोली मार कर की हत्या, आरोपित को धर दबोचा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड थाने की पुलिस ने गाड़ी में शराब पीने से रोकने पर पुलिस कर्मी से झगड़ा करने के मामले दो प्रोफ़ेसर को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x