Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम एसटीएफ की टीम ने मोस्टवांटेड , ढाई लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विकास को किया अरेस्ट, 24 केस हैं दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: एसटीएफ, गुरुग्राम की यूनिट ने आज मोस्ट वांटेड व ढाई लाख रूपए के इनामी कुख्यात अपराधी को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए इस कुख्यात अपराधी का नाम विकास पुत्र महेंद्र , निवासी लगरपुर , पुलिस स्टेशन बादली , जिला झज्जर , हरियाणा हैं। ये अपराधी अपना नाम दीपक पुत्र सतबीर, निवासी हिसार , हरियाणा शुरुआत में बता रहा था। सख्ती बरतने पर उसने अपना असली नाम विकास पुत्र महेंद्र , निवासी गांव लगरपुर , पुलिस स्टेशन , जिला झज्जर , हरियाणा बताया। 

पुलिस के मुताबिक  अरेस्ट किए गए कुख्यात अपराधी विकास पुत्र महेंद्र पर  हत्या , हत्या की कोशिश , डकैती, सरकारी काम में बाधा डालने , रंगदारी, चोरी सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, इस पर कुल 24 मुकदमे हैं , ये सभी मुकदमे दिल्ली और हरियाणा के हैं , इसमें सबसे ज्यादा मुकदमे दिल्ली के हैं। ये अपराधी कुल 19 मुकदमों में अरेस्ट हो चुके हैं, इससे अब तक कुल 5,78,51,000 रुपये और 06 वाहन बरामद किए जा चुके हैं। 

Related posts

सोशल मीडिया से चल रहा था सेक्स रैकेट, किराए के फ्लैट में ठिकाना, 8 लड़कियां , 7 लड़कें अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्य सरकार ने 77 नई पुलिस चौकियों को सृजित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है

Ajit Sinha

शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन : हरियाणवी परंपरा से होगा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर मेहमानों का स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x