Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

टोल वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट-सीसीटीवी फुटेज में देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली के क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर टोल न देने को लेकर कार सवार दो युवकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद कार सवार दबंगो ने टोल कर्मियों को डंडे से पीटा, मारपीट की ये सारी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख दबंग युवक अपनी कार को छोड कर भाग गए। पुलिस ने कार जब्त कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और टोल कर्मियों से मारपीट कर रहे दबंग युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एडीसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा पर टोल न देने को लेकर कार सवार दो युवकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। जो देखते देखते मारपीट में बदल गया, युवक कार से डंडे निकाल लाए और टोल कर्मचारी पर हमला कर दिया हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख दबंग युवक अपनी कार को छोडकर भाग गए.

पुलिस ने कार जब्त कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी ने बताया कि टोल प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है जिसके आधार पर एफआईआर कर ली गई है। कार के पंजीकरण संख्या से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

कोरोना के खौफ के कारण मानसिक तनाव से ग्रस्त सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने आग लगा कर की आत्महत्या

Ajit Sinha

भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर संजय और कॉन्टेबल अमित की दर्दनाक मौत, दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ajit Sinha

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में पंचकूला पुलिस ने गुजरात से किए 2 बैंक कर्मचारी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x