Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नशा तस्कर सत्यदेव के दो मंजिला मकान पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर -ध्वस्त


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार द्वारा नशा तस्करी और अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए गए सख्त निर्देश पर जिला और पुलिस प्रशासन ने नशा तस्कर सत्यदेव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आज उसकी कृषि की जमीनों  पर अवैध रूप से बनाई दो मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने आज बल्लभगढ़ के तिगांव के गांव भैंसरावली रोड पर नशा तस्करी करके अर्जित की गई संपत्ति से बनाए गए 2  मंजिल  के मकान को अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया  है। नशा तस्कर सत्यदेव

फरीदाबाद के तिगांव का रहने वाला है। आरोपित  पिछले 12 वर्षों से अवैध नशा तस्करी करती है और 38 वर्ष से क्राइम में संलिप्त है। आरोपित  पर वर्ष 1984 में घर में चोरी का मुकदमा थाना छांयसा में दर्ज हुआ था।  उसके खिलाफ फरीदाबाद में नशा तस्करी के 8 मुकदमे दर्ज हैं।  जिसमें 4 मुकदमे गांजा और  4 मुकदमे शराब के थाना छांयसा और तिगांव में दर्ज है। आरोपित के खिलाफ थाना छांयसा में 6 मुकदमें तथा थाना तिगांव में 10 मुकदमें तथा थाना सिटी बल्लभगढ़ में 1 मुकदमा दर्ज है। आरोपित  ने वर्ष 1984 में चोरी के अपराध से क्राइम की शुरुआत की थी। 

आरोपित  ने पैसे के लालच में आकर नशा तस्करी का काम शुरु कर दिया। नशा तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति से सत्यदेव ने तिगांव भैंसरावली रोड पर दो मंजिला इमारत बनाई हुई थी जिसमें आरोपित  नशा तस्करी का काम करता था।  आरोपित व्यक्ति को  हुड्डा द्वारा कानून और नियमों की उल्लंघन करने पर नोटिस भी दिया गया था। आरोपित व्यक्ति द्वारा बनाई गई इस इमारत को फरीदाबाद पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीमों द्वारा मिल कर ध्वस्त किया जा रहा है। तोड़फोड़ के दौरान एसीपी तिगांव सुखबीर और एसीपी क्राइम  सुरेंद्र श्योराण के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर मौजूद है जिनकी देखरेख में तोड़फोड़ की सारी कार्रवाई संपन्न करवाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने ये भी बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की ओर भी सूचियां तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

Related posts

दिल्ली पुलिस ने परेड ग्राउंड, नई पुलिस लाइनों, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में एक भव्य समारोह परेड के साथ अपने 78 वें राइजिंग डे का जश्न मनाया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, फोन कर पुलिस कमिश्नर को लगाई फटकार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रामबीर भड़ाना आत्महत्या का मामला: रामबीर की आत्महत्या के सदमें से मां कौशल्या की बिगड़ी तबियत,पहुंची हॉस्पिटल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x