Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन फरवरी, 2023 के दूसरे पखवाड़े में, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा।​​


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:आज सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन फरवरी, 2023 के दूसरे पखवाड़े में, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा।​​ समिति ने भारत जोड़ो यात्रा की अभूतपूर्व सफलता और इसमें लाखों-करोड़ों लोगों की भागीदारी को लेकर इसके सभी प्रतिभागियों के प्रति अनुग्रह और धन्यवाद ज्ञापित किया। यात्रा हर दिन समाज के सभी वर्गों के लोगों को सुन रही है और उनसे संवाद कर रही है, खासकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और मज़दूरों से। यह यात्रा समानता
और सद्भाव के अपने संदेश को सीधा लोगों तक पहुंचा रही है। यात्रा के संदेश वही संदेश हैं,जिन्हें भारत के आध्यात्मिक गुरुओं और समाज सुधारकों ने प्रचारित और प्रसारित किया, स्वतंत्रता संग्राम के हमारे नेताओं ने महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में जिनके संरक्षण और संवर्धन के लिए लड़ाई लड़ी और जो हमारे संविधान में निहित हैं।

समिति ने विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना की,जिनकी तपस्या,दृढ़ संकल्प और भारत तथा देश के लोगों के प्रति प्रेम यात्रा की सफलता के लिए महत्व पूर्ण प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। समिति यात्रा में सहयोग और समर्थन के लिए देश भर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इससे जुड़ने और इसें शामिल होने वाले लाखों भारतीयों का आभार व्यक्त करती है। समिति द्वारा उन गंभीर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों को लेकर चिंता व्यक्त की गई, जिनका भारत
निरंतर सामना कर रहा है। इनमें से कई चुनौतियां लगातार गंभीर होती जा रही हैं। महंगाई (जो लगभग 7% की दर से बढ़ रही है) और रिकॉर्ड बेरोज़गारी (8%) के कारण करोड़ों लोग असहनीय मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। सरकार देश की सार्वजनिक संपत्ति को कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में सौंप रही है। हर बीतते साल के साथ आर्थिक विकास कि गति धीमी हो रहा है। संवैधानिक संस्थाओं का जानबूझकर दुरुपयोग जारी है। सोचे-समझे तरीके से न्यायपालिका को बदनाम करने के साथ-साथ कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच साजिशन टकराव की स्थितियाँ पैदा की जा रही हैं, जो कि भयावह रुप से चिंताजनक है।

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं से सीमा पर चीनी सेना की बढ़ी हुई तैनाती और हथियारों का पता चल रहा है, फिर भी सरकार चीनी घुसपैठ और एलएसी पर यथास्थिति में बदलाव पर चुप्पी साधे बैठी है। देश इन गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रधानमंत्री निरंतर परिस्थितियों की वास्तविकता को स्वीकार करने से इंकार कर रहे हैं तथा ध्यान भटकाने और विभाजन की राजनीति में संलग्न हैं। इन परिस्थितियों में जब गंभीर चर्चा और विचार विमर्श की आवश्यकता है, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हाल के चुनाव अभियानों के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा की गई भड़काऊ बयानबाजी ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल को और अधिक ध्रुवीकृत कर दिया है। इन चुनौतियों का समाधान खोजने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। संचालन समिति कांग्रेस के प्रत्येक सदस्य और कार्यकर्ता से एकता, दृढ़ संकल्प और सामूहिक इरादे की भावना के साथ काम करने का आह्वान करती है। पार्टी की जीत हर नेता और कार्यकर्ता की जीत है, और भारत के उन सैद्धांतिक विचारों की जीत है, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया और जो हमारे संविधान में अंतर्निहित हैं।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को आज कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई।

Ajit Sinha

केंद्र सरकार की तरफ से अगर ये राष्ट्रीय आपदा घोषित हो जाए, तो इससे बहुत फायदा हो सकता है, मदद हो सकती है- प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

शशिकला ने बेंगलुरु कोर्ट में किया समर्पण, भ्रष्टाचार मामले में मिली 4 साल की सजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x