Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -65 ने आज एक ब्लाइंड मर्डर के मामले में किया सनसनी खेज खुलासा, लूट के इरादे से की गई थी हत्या।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच-65 की टीम ने आज एक ब्लाइंड मर्डर के मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम प्रशांत उर्फ जैकी निवासी जुन्हेड़ा गांव हैं, और मरने वाले शख्स का नाम रविंद्र निवासी गांव कौराली, फरीदाबाद हैं। वह फरीदाबाद के सेक्टर-68 में चाय की दुकान करता था। इसने नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए व लूटपाट करने के इरादे एक रविंद्र की तेजधार हथियार से हत्या कर दी,और उसकी जेब से 1200 रुपए निकाल लिया। उसके शव को वही के खेतों में ले गया, और उसके ऊपर पराली डाल कर जला दी , ताकि उसकी पहचान न हो सके। अब ये आरोपित पुलिस गिरफ्त में हैं।    

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम प्रशांत उर्फ जैकी है जो फरीदाबाद की जुन्हेड़ा गांव का रहने वाला है। आरोपित की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह नशा करने का आदी है तथा नशे की आपूर्ति के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपित ने 27-28 नवंबर की रात साइकिल सवार कोराली निवासी रविंद्र नाम के एक व्यक्ति के साथ लूटपाट के इरादे से उस पर हमला किया परंतु विरोध करने पर आरोपित  ने धारदार हथियार से वार करके रविंद्र की हत्या कर दी। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मामले में तिगांव थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की टीम में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी और सीसीटीवी फुटेज तथा गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त की जा रही थी। आगे की कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 65 ने आरोपित को कल अरेस्ट कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशेड़ी है और किसी भी प्रकार का काम धंधा नहीं करता तथा लोगों के साथ लूटपाट करके ही नशे की आपूर्ति करता है। मृतक रविंद्र कोराली गांव का रहने वाला था जो फरीदाबाद के सेक्टर- 68 में चाय की दुकान करता था और हर रोज की तरह शाम 7 बजे साइकिल पर अपने घर जा रहा था। उस दिन आरोपित  नशे की तलाश में इधर उधर भटक रहा था जिसने कोराली जुन्हेड़ा गांव के बॉर्डर पर रविंद्र को रोककर उसके साथ लूटपाट करने की कोशिश की थी परंतु रविंद्र द्वारा विरोध करने पर उसने रविंद्र को धारदार हथियार से चोट मारी और उसने रविंद्र की जेब में रखे 1200 रुपए निकाल लिए। इसके पश्चात आरोपित उसे पास के खेतों में ले गया। आरोपित को डर था कि कहीं रविंद्र आसपास के गांव का ही ना हो और उसका राज खुल जाए इस लिए उसने पहचान छुपाने के लिए पास में रखी पराली डालकर उसमें आग लगा दी। आरोपित  के कब्जे से वारदात में उपयोग फरसा बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ जांच में सामने आया कि आरोपित  के खिलाफ इससे पहले भी लूटपाट स्नैचिंग अवैध हथियार इत्यादि के चार मुकदमे दर्ज हैं। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:अपराधियों की अब खैर नहीं होगी क्योंकि अब उनके ऊपर भी तीसरी आंख की रहेगी नजर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बोम्बे स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट और तेल कंपनी में मारा छापा, 3 लाख का भारी जुर्माना।

Ajit Sinha

हरियाणा सिविल सर्विस के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x