Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बैंकेट हॉल और डीजे बजाने वालों दोनों कान खोल कर सुन लो देर रात तक डीजे बजाया तो जाओंगे जेल-सीपी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज सभी थाना अध्यक्षों और चौकी इंचार्जो को देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होनें साफ़ शब्दों में कहा कि डीजे बजने से पढ़ने वाले स्टूडेंट और बीमार व अन्य व्यक्तियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इस बाबत अब रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगी। ऐसा पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि के समय डीजे से स्टूडेंट को पढ़ने में व बीमार लोगों के साथ- साथ आने जाने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए रात्रि के समय डीजे बजाने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी वाटिका मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वाटिका और बैंकट हॉल उचित पार्किंग का प्रबंध करें। वाहनों की सुरक्षा के लिए गार्ड और सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। वाटिका और बैंकट हॉल के सामने अगर वाहन रोड पर खड़ी मिली तो चालान किए जाएंगे और वाटिका और वेंकट हॉल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेश पर यातायात को प्रभावित करने वाले व्हीकल जो हो राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइड में खड़े रहते हैं। जिनके कारण यातायात प्रभावित होता है और एक्सीडेंट होने की संभावना बनी रहती है, के खिलाफ चालान किए जा रहे हैं तथा मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: होटल किराए का चेक से किया भुगतान, खाते में नहीं थे पैसे, पति -पत्नी पकड़े गए।

Ajit Sinha

पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने रोटी बैंक को 15000 का चेक भेंट किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जितना संभव हो उतना अनुसंधान करें, क्योंकि खोज विकास का एकमात्र साधन है : श्याम किशोर सहाय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x