Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला में सभी नवनिर्वाचित पंचायती राज सस्थानों के सदस्य आगामी 3 दिसंबर को लेंगे शपथ: उपायुक्त विक्रम*


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 03 दिसंबर शनिवार को जिला में हुए पंचायती राज संस्थानों के चुनाव में जीते सभी नवनिर्वाचित पंचायती राज सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था में परिवर्तन कर एक नई पहल की शुरुआत की गयी है। परिवर्तित व्यवस्था के तहत शनिवार 03 दिसम्बर को पंच एवं सरपंचों को ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम संरक्षक द्वारा प्रातः 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि पंचायत समिति के सभी सदस्यों को ब्लॉक हेड क्वार्टर पर एसडीएम या बीडीपीओ द्वारा तथा जिला परिषद के सभी सदस्यों  को जिला हेड कवाटर  पर उपायुक्त द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। पहले सभी सरपंचों व पंचों को किसी एक स्थान पर एकत्रित करके शपथ दिलाई जाती थी। पर इस बार जिला परिषद और सरपंचों का शपथ समारोह अलग-अलग तरीके से होगा।

शपथ ग्रहण करने के बाद सभी नव निर्वाचित सदस्य पंचायतों में विधिवत रूप से कार्य शुरू कर सकते हैं। पढ़े-लिखे सरपंच योजना बनाकर गांव का विकास करेंगे। सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच, पंच को सरकार की ओर से गांव के विकास के लिए इनाम के तौर पर 50 हजार रुपये से लेकर 11 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

Related posts

अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बारहवें दिन पलवल हलके के गांव अटोहा से शुरू हुई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 67 वर्ष पुरानी विजय रामलीला कमेटी द्वारा किए जाने वाले रामलीला में श्रीराम का रोल संस्था के सचिव,बिजनेसमैन सौरभ निभाएगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उपायुक्त अतुल कुमार ने अधिकारियों की बैठक बुलाई, छुट्टी रद्द।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x