Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आम्रपाली लेसुरे वैली सोसाइटी के एक विला का ताला तोड़कर एक करोड के नगदी और जेवरात चोरी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे पॉश सोसायटी अम्रपाली लेइसरे वेली सोसाइटी के एक विला में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने ताला तोड़कर एक करोड के नगदी और जेवरात चोरी कर लिए, चोर तिजोरी और घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरमिक की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

दरवाजे का टूटा ताला और बिखरा हुआ सामान बता रहा है कि चोरों ने कितने इत्मीनान से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक एक मीडिया हाउस में फाइनेंस अधिकारी के पद पर कार्यरत शशि भूषण अपने परिवार के साथ आम्रपाली लेसुरे वैली सोसायटी के विला बी 438 में रहते हैं। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि घर में वाशिंग मशीन खराब हो गई थी जिसकी शिकायत कंपनी से की गई थी , कंपनी का कर्मचारी जब शुक्रवार को दोपहर में पहुंचा तो घर का ताला टूटा पड़ा था. कर्मचारी ने इसकी जानकारी शशि भूषण को दी जब वह घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी तिजोरी गायब थी इसके अलावा सोने चांदी के आभूषण भी घर से चोरी गए थे. सूचना मिलने पर बिसरख थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की फ़ॉरसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने फिंगरप्रिंट इकट्ठा किए हैं।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि शशिभूषण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उन्होंने घर से 40 लाख कैश और 60 लाख के गहने जेवरात चोरी होने की तहरीर दी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शशि भूषण ने हाल में ही मऊ में अपनी एक प्रॉपर्टी बेची थी और घर में रखा पैसा उस प्रॉपर्टी को बेचने से ही मिला था. डीसीपी नोएडा सेंट्रल का कहना है कि किसी जानकार ने चोरी की घटना को अंजाम दिया हो सकता है, जिसको इस पैसे के बारे में जानकारी थी उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद नगर निगम पर दर्ज 9 मुकदमे की जांच अब विजिलेंस करेंगी।

Ajit Sinha

एक लड़की ने 8 लड़कों के खिलाफ झूठे रेप के मुकदमे दर्ज करवा मोटी ऐठनें, 4 केस कैंसिल, 2 केस कोर्ट में हैं, 2 केस की जांच जारी हैं-अरेस्ट ।

Ajit Sinha

एक करोड़ रूपए की रंगदारी देने से इंकार करने पर प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाला खूंखार बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x