Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस एनकाउंटर में कार सवार को बंधक बना कर लूट के मामले में फरार चल रहा बदमाश गोली लगने से घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा सेंट्रल ज़ोन की कोतवाली इकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित आम्रपाली मॉल के पीछे बाइक सवार बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में लूट के मामले में फरार चल रहा आबिद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद आबिद को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. नोएडा सेंट्रल ज़ोन एडिशनल डीसीपी ने बताया कि साहिल ने अपनी साथियों मनोज, सचिन और आबिद इसके साथ मिलकर 20 अक्टूबर को थाना इकोटेक=3 क्षेत्र में स्थित मिलेनियम स्कूल के पास से कार सवार को बंधक बना पोलो कार लूटी थी। पुलिस तफ्तीश करते हुए ही 28 अक्टूबर को साहिल और मनोज को गिरफ्तार किया था और 8 नवंबर को सचिन को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इस मामले में आरोपी आबिद फरार चल रहा था।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि आबिद क्षेत्र में एक्टिव है जिसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग की कार्रवाई की और इस दौरान आम्रपाली मॉल के पीछे पुलिस ने आरोपी को घेर लिया. अपने आप को घिरा देख आबिद ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.आबिद का अन्य आपराधिक इतिहास भी है इसकी जानकारी की जा रही है

Related posts

फरीदाबाद: बैंक खातों में अपने लाखों -करोड़ों रूपए को सुरक्षित रखना हैं तो साइबर क्राइम के इन बातों का ध्यान जरूर रखें।  

Ajit Sinha

कारपेट कारोबारी के खाली मकान में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप,डीएनए टेस्ट के भेज, जांच में जुटी पुलिस  

Ajit Sinha

आरएएफ की194 बटालियन फरीदाबाद के सभी थानों में करेगी भौगोलिक स्थिति की जानकारी के लिए भ्रमण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x