Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

मेडिकल विद्यार्थियों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मांगों का किया समर्थन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रोहतकः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मेडिकल विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं की मांगों का समर्थन करते हुए विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने का भरोसा दिलाया। हुड्डा ने कहा कि सरकार का फैसला नीतिगत तौर पर गलत है। 20 गुना फीस बढ़ोतरी और बॉन्ड नीति थोपने के चलते गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को मेडिकल शिक्षा नहीं दिला पाएंगे। यहीं वजह है कि हरियाणा में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अन्य राज्यों में पलायन के लिए मजबूर हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए थे। कांग्रेस सरकार के दौरान ही कैंसर इंस्टीट्यूट और एम्स जैसे मेडिकल संस्थान हरियाणा में आए थे।

बावजूद इसके उनकी सरकार ने कभी भी इस तरह का फैसला नहीं लिया। नाममात्र फीस में विद्यार्थियों को मेडिकल की शिक्षा दिलाई गई। क्योंकि कांग्रेस सरकार शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी समझती थी। लेकिन बीजेपी-जेजेपी सरकार शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रही है।

इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में भी शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि वह इस बार के सदस्य हैं और आजीवन रहेंगे। इस बार से उनका लगाओ पुराना है और हमेशा बार का आशीर्वाद व सहयोग उनके साथ रहा है।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने मौजूदा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। धान खरीद बंद करने के फैसले को नेता प्रतिपक्ष ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को एमएसपी देने के जिम्मेदारी से भाग रही है। सरकारी खरीद बंद होने से मार्केट में धान के रेट और गिरेंगे, जिसका सीधा नुकसान किसानों को होगा।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित। I

Ajit Sinha

अगर सरकार अन्याय करेगी तो कांग्रेस के 37 विधायक और 5 सांसद चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने बुधवार को गेहूं बीज वितरण घोटाला मामले में आरोपित सुशील कुमार सेल्समैन को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x