Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एनआईटी महिला थाना की टीम ने ओयो होटल में की छापेमारी, मिले दो नाबालिग छात्र -छात्रा, परिजन को सौपा -केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी-5 इलाके में एक ओयो होटल एनआईटी महिला थाना ने छापेमारी के दौरान स्कूल में दो छात्र -छात्रा मिले जो नाबालिग थे,पुलिस को अपने साथ थाने ले आई और दोनों को समझाने के बाद उनके परिजनों सौप दिया। होटल के संचालक ने इनकी आईडी चेक नहीं की थी। इसे क़ानून नियमों का उल्लंघन होना पाया गया हैं। अब पुलिस ओयो होटल के संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एनआईटी -5 में स्थित शाइन स्टार ओयो होटल में आईडी प्रूफ की जांच किए बिना ही लोगों को कमरा दिया जाता है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम होटल में पहुंची जहां पर चेक करने पर उन्हें एक स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र- छात्रा मिले। होटल में पूछताछ करने पर सामने आया कि उन्होंने बिना आईडी प्रूफ की जांच किए ही नाबालिग छात्रों को कमरा दिया था।

पुलिस छात्रों को अपने साथ थाने ले गई और वहां पर उनके परिजनों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई। पुलिस ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके परिजनों को समझा कर उनके परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने बिना जांच किए छात्रों को कमरा देने के जुर्म में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अवैध संबंधों के शक में इंजीनियर पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव को संदूक में छिपा दिया, कबूला   

Ajit Sinha

शख्स ने पहले पत्नी की, फिर बेटा और बेटी की पिटाई की,फिर बेटे की कंधे में मारी गोली, फिर खुद सिर में गोली कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम के अधिकारी बन फ्लैट में रेड करने, बंधक बनाकर 25 लाख की रंगदारी मांगने,1 महिला सहित 4 पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x