Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

पलवल: सिविल सर्जन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कई गैर हाजिर मिले, कारण बताओ नोटिस जारी किया : एडीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:एडीसी हितेश कुमार ने शुक्रवार को प्रात: नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय, नागरिक अस्पताल में स्थित ओपीडी, वार्ड, फार्मेसी, आपातकालीन सेवाएं, एम्बुलेंस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस दौरान अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए अधिकारी/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी व कर्मचारी औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए हैं वे अपनी स्थिति आगामी दो दिनों के अंदर-अंदर स्पष्ट करें। उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर तथा भ्रमण रजिस्टर चेक किए। इस दौरान सिविल सर्जन से अनुपस्थित स्टाफ के बारे में पूछताछ कर भ्रमण पर गए चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों की भी जानकारी ली। डीसी ने सिविल सर्जन डा. लोकवीर से अनुपस्थित स्टॉफ के बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने नागरिक अस्पताल में एक्सरे कक्ष, ईसीजी रूम सहित अस्पताल परिसर में स्थित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे सामान्य अस्पताल सहित जिले के एसडीएच, सामुदायिक केंद्रों तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद स्टॉफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। इससे पूर्व उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया और सभी के हाजरी रजिस्टरों का जायजा लिया।

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी के मिल्खा सिंह पार्क से एक काला नाग (जहरीला सांप ) को सपेरे ने पकड़ा,जंगल में उसे दिया छोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मथुरा -नई दिल्ली लोकल ट्रेन में लोकल यात्रियों की गुंडागर्दी, गोवेर्धन से परिक्रमा करके लौट रहे परिजनों की पिटाई,महिला की तबियत बिगड़ी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; क्राइम ब्रांच बड़खल ने अमित व प्रियांशु हत्याकांड के आरोपी आकाश को बदरपुर बॉर्डर के समीप से किया गिरफ्तार, डीसीपी भूपेंद्र सिंह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x