Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगगढ़ : मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है,समय समय पर ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए, राजेश देवी

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : खेडी-कांटी में बाबा जाहरगिरी महाराज के मेले का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्यातिथि कुलदीप यादव पीआरओ सरताज जनसेवा ग्रुप व जिला प्रमुख राजेश देवी  थे जबकि वरिष्ठ अतिथि देवी सिंह सरपंच कांटी थे । मेले में खेल प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जिसमें दाैड 100 मीटर,200,400,व 1600 मीटर , बुजुर्गों की दाैड 100 मीटर, लड़कियों की दाैड 100मीटर, 400 मीटर  और 11रुपये से  लेकर 5100 रुपये तक कि कुश्ती करवाई गई । मुख्य अतिथि पीआरओ कुलदीप यादव व जिला प्रमुख राजेश देवी ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृतिक धरोहर है हमारे देश में समय समय पर ऐसे धार्मिक  कार्यक्रम का आयोजन होना ही देश की एकता का परिचय देते हैं उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहे क्योंकि आज युवा देश का भविष्य है अगर युवा मजबूत बनेगा तो देश भी मजबूत  बनेगा। जिला प्रमुख राजेश देवी ने कहा  गांव के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी नहीं जाएगी । विकास के लिए जो संभव होगा  वहीं किया जाएगा । उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हर खेल में बढचढ भाग लेना चाहिए  और अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए ।इस अवसर पर देवी सिंह सरपंच कांटी ने अपने निजी कोष से 11 हजार रुपए दिए।इस मौके पर जिला प्रमुख राजेश देवी ,सरताज जनसेवा ग्रुप के PRO कुलदीप यादव , बीडीसी महेंद्र सिंह, विक्रम राव माजरा सहित समस्त गांववासी उपस्थित थे

Related posts

मुंबई :6 मिस कॉल और रातों-रात अकाउंट से गायब हो गए 1.86 करोड़ रुपए, मालिक के उड़े होश

Ajit Sinha

जनवरी 2017 तक 2148 स्नातकोतर बेरोजगार युवा ‘सक्षम युवा योजना’ से लाभांवित हो रहे हैं : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : सामाजिक कार्यकर्ता ने डिजिटल लिट्रेसी पर आधारित राष्ट्रीय वर्कशॉप दिल्ली में किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x