Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रदेशभर में शपथ ग्रहण सहित अन्य कार्यक्रम हुए आयोजित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा आज लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर समस्त राज्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन एवं आईटी)  डा. ए. एस. चावला ने एक समारोह में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।

राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए, डा. चावला ने कहा कि सभी द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करते हुए देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संदीप खिरवार, एआईजी प्रोविजनिंग कमनदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) श्रीमति समिति चैाधरी, पुलिस अधीक्षक (वेलफेयर) राजीव देशवाल, अपर निदेशक (लीगल)  सत प्रकाश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
                       
राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए सभी जिला पुलिस मुख्यालयों सहित पुलिस रेंज व पुलिस कमिश्नरेट में भी राष्ट्र की एकता, अखंडता, और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण समारोह सहित रन फाॅर युनिटी व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वयं भगवान ने पीएम मोदी को दिया प्रतिष्ठा का अवसर – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में कृष्ण पाल गुर्जर लगातार तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री बने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x