Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

वर्ल्ड स्ट्रोक डे पर एकॉर्ड अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता आमजनों के लिए बोले-अवश्य पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बदली जीवनशैली व अनियमित दिनचर्या से स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अचानक से होने वाली मस्तिष्क की इस समस्या में यदि समय पर इलाज मिल जाता है तो मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। इलाज में देरी से शरीर विकलांगता का शिकार बन सकता है। यह जानकारी ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी से ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेहद कारगर साबित हुई है। इस तकनीक से 24 घंटे के अंदर भी स्ट्रोक के मरीज का इलाज संभव है।

डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि स्ट्रोक के प्रति वैश्विक स्तर पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। स्ट्रोक की समस्या दो कारणों से होती है। पहला कारण मस्तिष्क को मिलने वाले ब्लड की पर्याप्त मात्रा का बाधित होना है। जिससे आर्टिलरी फट जाती है और  मस्तिष्क के किसी भी भाग में रक्त का थक्का बन जाता है। इसे माइनर स्ट्रोक कहते हैं। दूसरा कारण आर्टिरी के फटने से अधिक ब्लड निकलना है। इसमें रक्त मस्तिष्क के किसी भाग में जमा हो जाता है। इससे मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है। इसे मेजर स्ट्रोक कहते हैं।

स्ट्रोक के लक्षण के लिए यह है बी-फास्ट फार्मुला

बी-बैलेंस

अगर कभी ऐसा महसूस हो कि शहरी का संतुलन बिगड़ रहा है। चलते चलते पैर रुकने लगें या एक दम से चला न जा सके तो यह ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है।

स्ट्रोक की प्रक्रिया को ऐक्रोनिम FAST से समझा जा सकता है।

फेस: मुंह तिरछा हो जाना।

आर्म: अचानक से एक या दोनों हाथों का बेजान हो जाना।

स्पीच: जुबान लड़खड़ाने लगना या पूरी तरह से आवाज चली जाना।

टाइम: ऐसा हो तो एंबुलेंस बुलाकर तुरंत पास के ऐसे अस्पताल में पहुंचे जहां 24 घंटे सीटी स्कैन की भी सुविधा हो।

स्ट्रोक के कारण

ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, वजन, हाइपरटेंशन को नियंत्रित करना जरूरी है। इनकी स्थित बिगड़ने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

युवाओं में बढ़ रहा खतरा

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मेघा शारदा ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक उस समय पड़ता है, जब मस्तिष्क की किसी नस में खून का थक्का (क्लॉट) बनने या नस फटने के कारण दिमाग को रक्त की सप्लाई कम हो जाती है। 87 प्रतिशत केस  में आर्टरी क्लॉट आने पर होते हैं, जिनका इलाज किया जा सकता है। हर मिनट में दिमाग के 19 लाख सेल निष्काम हो जाते हैं। नई तकनीक मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी आने से 24 घंटे के अंदर मरीज का इलाज किया जा सकता है। इस तकनीक द्वारा बिना चीरफाड़ किए सफल इलाज संभव है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 16 एचपीएस अधिकारियों को प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया गया हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

पीएम मोदी की मन की बात में छाया रहा ग्रीन फिल्ड कालोनी,वीरेंद्र भड़ाना को राशन बाटंते हुए का झलक दिखाया, देखें वीडियो में  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष में कुलपति प्रो. तोमर ने की घोषणा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x