Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दीपावली पर 24 घंटे मिलेगी बिजली – पीसी मीणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने सभी को दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने दीपों के त्यौहार दीपावली पर्व पर निगम में सभी सब डिविजनों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।सभी ऑपरेशन सर्किल के एसई, एक्सईएन, एसडीओ और जेई की त्यौहार में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लगाई गई है। इन दिनों कहीं भी फॉल्ट आता है तो उसे प्राथमिकता से तुरंत मौके पर जाकर ठीक किया जाए।

ट्रांसफार्मर जलने की अवस्था में बिजली निगम ने उपलब्ध गाड़ियों में ट्रांसफार्मरों को तैयार किया है ताकि इन्हें आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग किया जा सके।दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के क्षेत्र में सभी उपभोक्ताओं घरों, कार्यालयों, दुकानों व प्रतिष्ठानों को जगमग कर सके इसके लिए बिजली निगम ने निर्बाध बिजली देने के इंतजाम कर लिए हैं। प्रबंध निदेशक ने सभी एसई, एक्सईएन, एसडीओ और जेई के साथ ही अन्य कर्मचारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

लोकल फॉल्ट आने पर शिकायत केंद्र पर सूचना मिलने के तुरंत बाद संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर फॉल्ट ठीक करने को कहा गया है।पीसी मीणा ने बताया कि त्यौहार के दौरान अगर कहीं भी ट्रांसफार्मर जल जाता है और उसकी जगह नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो विकल्प के रूप में वहां पर तुरंत मोबाइल गाड़ी या ट्राली ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। बाद में वहां के लिए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निगम के पास हर सर्किल स्तर पर मोबाइल गाड़ी ट्रॉली ट्रांसफार्मर मौजूद हैं। इन सभी को तैयार किया गया है ताकि वर्तमान में बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलती रहे।

Related posts

लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी करने के चारों आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी और पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी, सभी तैयारियां पूरी – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

DHBVN ने जमा करवाई जाने वाली अग्रिम खपत जमा (ए.सी.डी.) को एक साल के लिए रोक दिया गया है- डॉ.बलकार सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x