Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: एसडीओ, जेई व बिचौलिया 2 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने आज उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के एक सब डिविजनल इंजीनियर (एसडीई) और जूनियर इंजीनियर (जेई) व एक निजी व्यक्ति सहित तीन लोगों को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि तीनों आरोपी एक व्यक्ति से उसके खेतों से बिजली के तार हटाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस संबंध में बिचैलिये सुखदेव सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया, जबकि कैथल जिले के गुलहा में तैनात एसडीई तरसेम सिंह और जेई हीरा सिंह दोनों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।
 
जिला कैथल निवासी शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके खेत से बिजली सप्लाई लाइन को स्थानांतरित करने के लिए उससे पहले ही 1 लाख रुपये ले लिए थे।

शिकायतकर्ता ने जब विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया तो तथ्यों की जांच रेड करते हुए निजी व्यक्ति को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। अवैध घूस मांगने के आरोप में एसडीई को भी गिरफ्तार किया गया और जांच के दौरान सह आरोपी जेई को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अपहरण की झूठी खबर ने कराया अन्तर्राष्ट्रीय सट्टा गैंग का खुलासा, कुल 8 सट्टेबाज गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशा मुक्ति केंद्र की जमीन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x