Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल का ग्रीन फील्ड कॉलोनी में हुआ जोरदार स्वागत, गुर्जर ने क्या कहा सुने और देखें इस वीडियो में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ग्रीन फील्ड को फरीदाबाद नगर निगम में शामिल करने की घोषणा व सीएम मनोहर लाल के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में दौरा करने के बाद पहली बार फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग व ऊर्जा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पहुंचने पर ग्रीन फील्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता, उमा शंकर गर्ग, राजवीर नेता जी व कृष्ण पाल गुर्जर के करीबी व प्रमुख समाजसेवी विजय वैसला केंद्रीय राज्य मंत्री व कृष्ण पाल गुर्जरव ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने आज ढोल बाजे के साथ जमकर स्वागत किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया था का प्रसाद भी केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने ग्रहण किया।

केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रीन फील्ड व आसपास के सोसायटी और कॉलोनी के लगभग 50000 लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया हैं,

उन्होनें कहा कि सिर्फ मांगों को ही पूरा नहीं किया हैं, बल्कि यहां के सभी लोगों की भावनाओं का भी सम्मान किया हैं। ये सब यहां के ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना व यहां की अन्य कई सामाजिक संस्थाओं ने कड़ी मेहनत की, और इनकी आवाजों को यहां की विधायिका सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उन तक पहुंचाया,

वहां पर हम सब ने मिलकर यहां के 50 हजारों लोगों की आवाज को बुलंद किया और परिणाम ये रहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत ग्रीवेंस कमेटी में घोषणा की कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी को तुरंत प्रभाव से फरीदाबाद नगर निगम में स्थानांतरण किया जाए, और वह दूसरे दिन स्वयं ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पहुंच गए और मुख्य रोड (मॉल रोड) की टूटी फूटी सड़कें सहित अंडरपास का जायजा लिया। वह उपस्थित साथियों से कहा कि ये बीजेपी की कॉलोनी हैं , यहां की जनता को सभी मूलभूत सुविधाओं को हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी हैं, गुर्जर ने कहा कि ग्रीन फील्ड को अब तरक्की की राह पर जाने से कोई नहीं रोकता, अब वह दिन आ गया हैं कि विकास व अन्य किसी कार्य में बाधा डालने वाले खुद कॉलोनी छोड़ कर भाग जाएगें। ये यहां की 50000 जनता की जीत हैं।

Related posts

फरीदाबाद: प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Ajit Sinha

हरियाणा: सरकार का फोकस अब हेल्थ सेक्टर पर, हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना पर काम तेज़ – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्य में बिजली के घरेलू कनैक्शन 30 दिनों के भीतर दिए जाएंगे, 7500  टयूबवैल कनैक्शन दिए जा चुके हैं- बिजली मंत्री 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x