Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

झूठी शान की खातिर लडकी के पिता और चाचा ने उसके प्रेमी की ब्लेड से गला रेत कर दी हत्या, चाचा गिरफ्तार, पिता फरार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के संजय विहार कॉलोनी में रहने वाला 21 वर्षीय अतुल को अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्यार करना भारी पड़ गया। झूठी शान की खातिर लड़की के पिता और चाचा ने उसको को शराब पिलाकर ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर शव को झाड़ियों में छुपा दिया। घटना के 2 दिन बाद युवक की हत्या का खुलासा करते हुए ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका पिता फरार चल रहा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने युवक के शव को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा अनिल कुमार लड़की का चाचा है जिसने लडकी के पिता के साथ मिल कर लडकी के प्रेमी अतुल की हत्या की थी, नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी साद मियां ने बताया की, ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के संजय विहार कॉलोनी में रहने वाला 21 वर्षीय अतुल अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. अतुल 19 सितंबर को अचानक गायब हो गया। जिसके बाद उसके परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए अतुल की तलाश की, लेकिन अतुल नहीं मिला।

नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी ने बताया कि पुलिस जब अतुल कि तलाश कर रही थी उसी दौरान पता चला, कि पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जाति अलग होने और अन्य कारणों से दोनों का विवाह नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर दोनों परिवार में मनमुटाव भी था। उसी को लेकर पुलिस ने लड़की के चाचा अनिल को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ करनी शुरू की। जब से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना के बारे में पुलिस को बता दिया। उसने बताया कि हमारी भतीजी से अतुल का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही । चाचा अनिल ने अतुल को 19 सितंबर की रात को अपने पास बुलाया और उसे कुलेसरा गांव के ठेके के पास लेकर गया, जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद अनिल ने अतुल की गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया और लकड़ी से चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी। इन दोनों ने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छुपा दिया। हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका के चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका पिता अभी भी फरार चल रहा है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की निशानदेही पर युवक के शव को भी बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

गायब मासूम दक्ष का शव नहर में मिला, गुस्साए लोगो ने शव रखकर लगाया जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Ajit Sinha

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने आज फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

पीएस साइबर एनआईटी के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर अर्जुन व सब इंस्पेक्टर राम के खिलाफ रिश्वत मामले में कोर्ट में चालान किया गया पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x