Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

असली नौकरी के लिए फर्जी डिग्री और डिप्लोमा बेचने बनाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : असली नौकरी के लिए फर्जी डिग्री और डिप्लोमा बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली सेक्टर- 63 पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 85 फर्जी मार्कशीट, सात खाली अंक तालिका शीट, आठ फर्जी मोहर, 33 मोबाइल फोन, 14 कंप्यूटर और 55 सिम बरामद किए हैं। इनके पास से वर्ष 2000, 2002 तक की पुरानी फर्जी डिग्री और डिप्लोमा भी बरामद किया है।

पुलिस के गिरफ्त, आनंद शेखर और चिराग शर्मा को बी-44 सेक्टर-63 के इमारत में फर्जी मार्कशीट, डिप्लोमा और डिग्री बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एडीसीपी सेंट्रल जोन साद मियां ने बताया कि यह गैंग 20 से 80 हजार रुपये तक में एमबीए, एमटेक आदि की फर्जी डिग्री और डिप्लोमा बेचता था। आरोपी सोशल मीडिया पर गूगल के माध्यम से विज्ञापन देते थे।

इन विज्ञापनों में वह डिग्री और डिप्लोमा का लालच देकर लोगों को अपने झांसे में फंसाता थे और एक बार फोन आने या विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह खुद ही उनसे संपर्क करते थे और उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया गैंग कोचिंग संस्थानों, कालेजों आदि से भी छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें फोन करते थे और उन्हें कम पैसे और कम मेहनत में डिग्री और डिप्लोमा उपलब्ध कराने का झांसा देते थे। इसके लिए वह खुद को विद्या भारती इंस्टीट्यूट और एम्पिरियल इंस्टीट्यूट का संचालक बताते थे, जबकि इस नाम से उन्होंने कोई इंस्टीट्यूट नहीं था। पुलिस ने बताया कि नोएडा से पहले बेंगलुरु में इसी तरह से लोगों को डिप्लोमा और डिग्री बेचने का धंधा किया गया था। बेंगलुरु में जनवरी 2022 में आनंद शेखर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहां से जमानत मिलने के बाद मार्च 2022 में उसने नोएडा में आकर अपना यह धंधा फिर से प्रारंभ कर दिया था।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा का कहना है पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पिछले दस साल से फर्जी मार्कशीट, डिग्री और डिप्लोमा बेचने का काम कर रहे हैं और इस दौरान वह हजारों लोगों को यह उपलब्ध करा चुके हैं। इनसे पूछताछ कर इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है कि उन्होंने किन-किन लोगों को यह फर्जी डिग्री-डिप्लोमा उपलब्ध कराये है। फर्जी डिग्री और डिप्लोमा लेने वालों को भी पुलिस अपनी जांच में शामिल करेगी।

Related posts

आपात स्थिति को भांपते हुए लोकेशन पर तत्परता से पहुंची हरियाणा 112, नाबालिग के खिलाफ जघन्य अपराध का हुआ खुलासा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने एक शख्स की हत्या कर बस भाग रहे आरोपित को युपी पुलिस की मदद से धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नीमका जेल के सुरक्षा वार्ड में बंद एक खूंखार कैदी ने सोते हुए साथी कैदी अब्दुल रहमान की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x