Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस और नगर निगम के संयुक्त टीम ने आज फिर से अपराधियों के मकानों पर बुल्डोजर से ध्वस्त किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार फरीदाबाद पुलिस ने इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सेक्टर- 20 कृष्णा कॉलोनी में अवैध तरीके से कमाई करके बनाई गई इमारत को ध्वस्त किया है। इस अवसर पर उच्च अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा जिनकी देखरेख में तोड़फोड़ की सारी कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस बीते कई दिनों से अपराधियों पर आर्थिक रूप से कड़ा प्रहार कर रही है। आसानी से कोई भी अपराधी अपराध की दुनिया को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता, इसलिए पुलिस द्वारा अपराधियों पर आर्थिक प्रहार करके उनके अवैध धंधों को गहरा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस चौकी सेक्टर- 11 एरिया की कृष्णा कॉलोनी में महिला अपराधी माया व उनके दो बेटों अरुण व तरुण द्वारा अवैध शराब, जुआ, लडाई झगडे व नशा तस्करी से करके अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को ध्वस्त किया गया है।

महिला अपराधी माया के खिलाफ अवैध शराब व एनडीपीएस के 12, अपराधी अरुण के खिलाफ जुआ, अवैध शराब व एनडीपीएस के 14 तथा तरुण के खिलाफ लड़ाई झगड़ा, एनडीपीएस व अवैध शराब के 4 मुकदमे दर्ज हैं। माया इससे पहले अजरौंदा में रहती थी 15 वर्ष पूर्व माया के पति का देहांत होने के पश्चात वह कृष्णा कॉलोनी में आकर हुड्डा की जमीन पर अवैध कब्जा करके झुग्गियां बनाने लगी और इसे बढ़ाते बढ़ाते करीब 500 गज भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। अवैध कब्जे की भूमि पर उन्होंने अपना मकान तथा किराए के लिए कमरे बनाए रखे थे जिससे आरोपियों द्वारा किराया वसूला जाता था। 

आरोपी पिछले करीब 6-7 साल से अवैध शराब तथा अवैध नशा बेचने का काम करते हैं तथा आरोपी इसके साथ साथ सट्टाखाई का अवैध धंधा करता है। आरोपी उक्त मामलों में जेल की सजा भी काट चुके हैं और कुछ मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन है परंतु अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और बाहर आने के पश्चात फिर से अवैध काम करने शुरू कर देते हैं। फरीदाबाद पुलिस की अपराधियों को कड़े शब्दों में चेतावनी है कि या तो वह गलत धंधे छोड़कर कोई अच्छा काम शुरू कर दें। पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई इसी प्रकार जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देखों एमसीएफ कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा साहब, अपने तोड़फोड़ विभाग के करतूत, बनवाए जा रहे है अवैध दुकानें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में पूरी तरह से सफल रहा है सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान, भ्रष्ट अफसर को सस्पेंड करें आयुक्त: जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चटाई व चादर नहीं देने से नाराज दोस्त ने अपने ही दोस्त की ब्लेड से गला काट कर की हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x