Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने अंबाला जिले में फर्जी ‘क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी‘ के जरिए लोगों को ज्यादा रिटर्न का लालच देकर ठगी करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नाम अंबाला कैंट निवासी कपिल, अंबाला शहर के विकास कालरा, तथा कुरुक्षेत्र जिले के तरुण तनेजा और रमेश कुमार है।

पुलिस द्वारा आरोपी कपिल को पुलिस टीम ने 6 सितंबर को महेशनगर से, विकास को 8 सितंबर को अमृतसर (पंजाब) से, तरुण को 10 सितंबर पिलानी (राजस्थान) से और रमेश को 12 सितंबर अंबाला से गिरफ्तार किया गया है। क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ अंबाला सदर थाने में शिकायत मिलने के बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की आगे की जांच के लिए आर्थिक, अपराध और साइबर विंग के पुलिसकर्मियों सहित एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान आरोपियों के 13 बैंक खातों को सीज करते हुए 4 वाहन, नकदी और सोना समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। जांच के दौरान जो भी संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। केस में आगे की जांच चल रही है।

Related posts

बाढ़ और सूखे से बचाव और राहत के लिए हरियाणा सरकार ने बजट 300 करोड़ से बढ़ाकर 1100 करोड़ किया – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा में विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा अभियोजन विभाग के 43 उप जिला अटार्नी और 180 सहायक जिला अटार्नी के ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x