Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में गणपति विसर्जन का पर्व धूमधाम से मनाया गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में गणपति विसर्जन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गणपति बप्पा को विशेष मुहूर्त में विधिवत पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ विदाई दी गई। मंदिर में गणपति विसर्जन में भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर महारानी मां वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि पूरे विशेष मुहूर्त में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश की ईको फ्रैडली प्रतिमा को टब में विसर्जित कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई है।

पूजा अर्चना के बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। गणपति विसर्जन के इस अवसर पर मंदिर में प्रीतम धमीजा, राजेश दुआ, बलजीत, धीरज बाबर, अनिल ग्रोवर, विनोद पांडे, ललित, शिवम आहूजा, प्रदीप, सरला, सोमा, फकीर चंद कथूरिया सहित कई गणमान्य लोग व भक्त मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: नीमका जेल में बंद बदमाश को पुलिस पेशी हेतु हापुड़ कोर्ट ले गई थी, बदमाशों ने गेट पर ही गोली मार कर दी हत्या।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पोल्ट्री या पोल्ट्री उत्पादों के बारे में एडवाइजरी जारी की है-जरूर पढ़े 

Ajit Sinha

औद्योगिक संस्थानों में महिलाओं की शिकायत के लिए आईसीसी कमेटी का करें गठन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x