Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्क्रेप व्यापारी की उपलब्धि से जलता था, इसी वजह से वह रंजिश रखता था, और एक दिन गोली मार कर हत्या दी- अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: स्क्रैप के कारोबार में काफी कॉम्पीशन था और सुमित कुमार का स्क्रैप कारोबार काफी अच्छा चल रहा था, उसका स्क्रैप के धंधे में अच्छा खासा नाम था, इसी वजह से उसका उससे रंजिश चल रहा था। इस कारण से एक सोची समझी साजिश के तहत स्क्रैप व्यापारी सुमित कुमार को गत 1 सितंबर -22 की रात को गोली मारकर हत्या कर दी। अब थाना बिलासपुर की टीम ने सुमित की हत्या के मामले में दो आरोपित को अरेस्ट किया है, जिसने इस मामले का खुलासा किया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 2 सितंबर -2022 को पुलिस चौकी जमालपुर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक सूचना मिली कि सुमित कुमार निवासी गांव बोहड़ा कलां को कुछ लोगों ने गोली मार दी जिसे मैदान्त हॉस्पिटल, गुरुग्राम में डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। उनका कहना हैं कि पुलिस थाना बिलासपुर को मृतक के पिता ने शिकायत दी कि वह व उसका  बेटा सुमित कुमार, (उम्र 30 वर्ष)  स्क्रेप का काम करते हैं जिसके कारण गांव के कई लोग उससे  जलते थे। गत 1 सितम्बर -2022 को समय रात करीब 10 बजे गांव के ही 5-6 लड़कों ने मिल कर उसके  बेटे सुमित कुमार को गोलियां मारी और भाग गए। सुमित कुमार को मैदान्त अस्पताल  में ईलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में धारा 302, 120B IPC व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया।

उनका कहना हैं कि थाना बिलासपुर के प्रबंधक व निरीक्षक अजय कुमार  टीम ने इस वारदात को अंजाम देने वाले व वारदात की योजना में संलिप्त रहे आरोपितों  के ठिकानों व उनकी पहचान की गई और  कार्रवाई  करते हुए गोली मारकर हत्या करने की योजना बनाने में संलिप्त रहे 2 नामजद आरोपितों  को अरेस्ट  किया। आरोपितों के नाम *अमित (उम्र 40 वर्ष) तथा भूपेन्द्र उर्फ भोलू (उर्फ 32 वर्ष)* हैं।  उनका कहना हैं कि आरोपितों से प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अमित पहले स्क्रैप  का काम करता था और उसके  अन्य साथी भी स्क्रेप का काम करते है। इनके बीच स्क्रैप के काम को लेकर कंपटीशन था और मृतक सुमित कुमार ने स्क्रैप  के काम में अपना अच्छा नाम बना लिया था। जिसके कारण उनकी आपस मे रंजिश थी। उक्त आरोपितों  (अमित व भोलू) ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुमित कुमार (मृतक) की हत्या करने की योजना बनाई और इनके (उक्त आरोपितों ) के साथियों ने उपरोक्त मुकदमा  की वारदात को अंजाम दिया। आज दोनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसीबी के रंगे हाथों गिरफ्तार रणधीर सिंह कानूनगो का न्यायालय में दिया गया चालान।

Ajit Sinha

पीड़ित बन पुलिस चौकी सेक्टर 16 में पहुंचे 2 अंडर ट्रेनिंग आईएएस ऑफिसर, पुलिस के व्यवहार से हुए संतुष्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिसकर्मी पर फावड़ा से कातिलाना हमला करने वाले 25 हजार के ईनामी एक अपराधी को क्राइम ब्रांच -17 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x