Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने कहा, पीएम की ईडी, सीबीआई व इन्कम टेक्स से डरने वाला नहीं हूँ, चाहे 55 घंटे के बजाए 5 वर्ष तक कर ले पूछताछ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को सम्बोधित करते हुआ कहा कि बीजेपी ने देश में सिर्फ नफरत और क्रोध फैलाने का काम किया, इस वजह से आज का हिंदुस्तान को दो तरह के हिस्सों में बट गया हैं, जबकि कांग्रेस की नीति जोड़ने का काम किया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गिनने चुने उद्योगपति को हमेशा से फायदा पहुंचाने का काम किया। इन उद्योगपतियों के सब कुछ हैं, पेट्रोल उनके पास हैं , सड़क उनके पास हैं , मोबाइल फोन उनके पास हैं, जरुरत की सभी चीज उनके पास हैं, ये उद्योगपति लोग इस फायदा पहुंचाया जाता हैं , ताकि वह उनके इशारे आसानी से खर्च कर सकें।

उन्होंने कहा कि ईडी ने मुझे से लगभग 55 घंटे तक पूछताछ की थी, वो साफ़ तौर पर कहना चाहते हैं, चाहे वह पांच सालों तक उनसे पूछताछ कर लें, मैं उनके ईडी , सीबीआई और इनकम टेक्स विभाग से बिल्कुल डरने वाला नहीं हूँ, चाहे वो कुछ भी कर लें। उन्होनें कहा कि बीजेपी ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी के दलदल में धकेल दिया हैं , उन्होनें ये भी कहा कि बीजेपी की सरकार न तो संसद भवन में बोलने देती हैं,

ना ही मीडिया में बोलने देते हैं, चाहे वह जुडिसियल हो , इलेक्शन कमिशन हो, बीजेपी सभी जगह दवाब बनाया हुआ हैं,ऐसे में वह अपनी आवाज कहा उठाए, ऐसे में एक ही जगह अपनी आवाज उठा सकतें, वह हैं जनता के बीच जा कर। हर कोई महंगाई से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि दो हिस्सों में बटे हिंदुस्तान के लोगों को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जा रही हैं।

Related posts

दिल्ली: एनडीए नेता मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के आवास 7 एलकेएम पर चाय बैठक में शामिल हुए. देखें लाइव वीडियो में

Ajit Sinha

हरियाणा बीजेपी उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने होडल की ब्रज भूमिका पर बसे चमेली धाम मंदिर में किया भंडारे का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डरों के शिकायतकर्ता दो महीनें रुकों, के बाद बिल्डर वापिस पैसा या फ्लैट में से एक अवश्य देगा न देने पर, बिल्डर जाएगा जेल , सीएम खटटर ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x