Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर संग सीएम मनोहर लाल से मिले जादूगर सम्राट शंकर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने तिगांव के विधायक राजेश नागर के साथ सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। जादूगर ने कहा कि सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय राजकीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वह भी भागीदारी कर अपना सहयोग करना चाहते हैं।जादूगर ने कहा कि वह अपने जादू के जरिए अधिक से अधिक लोगों को एकत्रित करने का प्रयास करेंगे।

इस प्रकार अधिक लोगों तक सरकार अपना संदेश पहुुंचा सकेगी। उन्होंने सीएम मनोहर लाल को मौके पर ही जादू दिखाकर हैरान कर दिया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि जादूगर सम्राट शंकर ने स्वेच्छा से सरकार के कार्यक्रम में भागीदारी करने के इच्छा व्यक्त की थी। जिस पर उन्हें लेकर वह सीएम मनोहर लाल से मिले। सीएम साहब ने जादूगर की इच्छा का सम्मान करते हुए उनके प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

नागर ने बताया कि यदि जादूगर सम्राट शंकर के शो हमारे जिला स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल किए जाते हैं तो इससे अधिक संख्या में श्रोता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जिन तक हम अपने देश की आजादी के अमृत महोत्सव की थीम को पहुंचा सकेंगे। इस दौरान उनके साथ कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद थे। उन्होंने भी जादूगर के प्रस्ताव से सहमति जताई।फोटो- सीएम मनोहर लाल के साथ जादूगर सम्राट शंकर, विधायक राजेश नागर एवं सुभाष सुधा।

Related posts

फरीदाबाद ; वार्ड न. 20 की पार्षद हेमा बैंसला ने आज गांव मेवला महाराजपुर के बुजुर्गो के साथ मिलकर टयूबवैल का किया उदघाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक गत्ते के कंपनी में दो लूटेरों ने की जबरदस्त फायरिंग, तीन लाख कैश लूट कर हुए फरार,पुलिस व क्राइम ब्रांच जांच में जुटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने चोरी छिपे ट्यूबवेलों के लिए लगाए गए बिजली के खंबे, ट्रांसफार्मर और तार पकड़े हैं -वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x