Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में क्या कहा, जानने के लिए पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, अगरतला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, त्रिपुरा के भाजपा प्रभारी विनोद सोनकर, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब एवं उप-मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि आजादी का अमृत काल चल रहा है और इसी वर्ष त्रिपुरा भी अपनी स्थापना का 50 वर्ष मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार त्रिपुरा का सर्वांगीण विकास कर रहीहै। त्रिपुरा में 35 वर्षों तक वामपंथी दलों की सरकार रही जिसने न तो महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ किया, न आदिवासियों के लिए कुछ किया और न ही युवाओं के बारे में सोचा।

इससे पहले जो कांग्रेस की सरकार थी, उसने त्रिपुरा में आतंकवाद और घुसपैठ को बढ़ावा दिया। कांग्रेस और लेफ्ट की सरकार में उग्रवाद चरम पर था। आये दिन त्रिपुरा बंद और ब्लॉकेड से त्रस्त रहता था। ड्रग्स की तस्करी और करप्शन तो उस सरकार में बिजनेस-सा बन गया था। वह त्रिपुरा के इतिहास का एक काला अध्याय था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व
में त्रिपुरा में सर्वांगीण विकास हो रहा है। पहले पूर्वोत्तर के राज्य उग्रवाद, घुसपैठ, बंद, ब्लॉकेड, ड्रग तस्करी, भ्रष्टाचार और जातीय तनाव की समस्या से आये दिन जूझते रहते थे लेकिन प्रधानमंत्री ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट को अष्टलक्ष्मी का स्वरूप देकर इसे विकास, कनेक्टिविटी, आधारभूत संरचना का विकास, आईटी, औद्योगिक विकास, स्पोर्ट्स, निवेश और ऑर्गेनिक खेती का बड़ा हब बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा में भारी निवेश हुआ है,

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ने गति पकड़ी है, स्पोर्ट्स और ख़ास कर एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, ऑर्गेनिक फार्मिंग और टूरिज्म को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इंटरनेशनल कनेक्टिविटी की ओर त्रिपुरा ने एक बड़ी छलांग लगाई है। त्रिपुरा गेटवे टू साउथ ईस्ट एशियन कंट्रीज बना है। त्रिपुरा बांग्लादेश से त्रिपुरा मैत्री सेतु से सड़क मार्ग से जुड़ा है तो रेलवे कनेक्टिविटी भी है। नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी राज्य सरकार ने कई कदम उठाये हैं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान किया गया है। महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स में 7 गुना वृद्धि हुई है और यह हमारी राज्य सरकार के प्रोत्साहन, स्किल डेवलपमेंट, अपग्रेडेशन, फैसिलिटी और सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स के प्रोडक्ट की मार्केटिंग में सहायता के कारण संभव हुआ है।

Related posts

पहले मोदी-खट्टर सरकारों ने तीन काले कानूनों से खेती का खून किया,अब भाजपा-जजपा सरकार किसानों का खून बहा रही है- कांग्रेस

Ajit Sinha

हर घर में प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, और कई महत्वपूर्ण घोषणा की- मल्लिकार्जुन खड़गे।

Ajit Sinha

दूसरे ग्रुप में जब नाबालिग शामिल हुआ तो साथियों ने पार्क में पत्थरों से मार और ब्लेड से काटकर हत्या कर दी, 3 नाबालिगों सहित 5 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x