Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सोनाली फौगाट मर्डर केस मामला: परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच के लिए चिट्ठी लिखेगी हरियाणा सरकार -सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार गोवा सरकार को चिट्ठी लिखकर कहेगी कि सोनाली फोगाट की मौत के मामले का केस सीबीआई को दिया जाए।परिजनों की मांग पर मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने यह आश्वासन आज सोनाली फोगाट के परिजनों को दिया। आज देर शाम सोनाली फोगाट के परिजन मुख्यमंत्री  मनोहर लाल से मिलने के लिए उनके चंडीगढ़ आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे थे।

सोनाली फोगाट के परिजनों से मिलते हुए मुख्यमंत्री ने  परिवार का ढांढस बढाते हुए सोनाली की मृत्यु पर दुख जताया। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार परिवार के साथ है और  परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री से मिलते हुए परिजनों ने निवेदन किया कि  इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने परिवार को आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार की तरफ से एक चिट्ठी गोवा सरकार को लिखी जाएगी जिसमें इस केस की सीबीआई जांच कराने की अनुरोध गोवा सरकार से किया जाएगा। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से यह चिट्ठी गोवा सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार ने संतुष्टि जताई।

Related posts

हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के फैलाव को रोकने हेतु विभिन्न जिलों में कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारीयों को नियुक्त किया हैं।

Ajit Sinha

उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने दिल्ली पुलिस के साथ की मिटिंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में उद्यम और निवेश को प्रोत्साहन के लिए नीतियों का किया जाएगा सरलीकरण : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x