Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डॉ. सुभाष से 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के आरोपित 7 साल बाद अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डॉक्टर सुभाष से 20 लाख रुपए की रंगदारी  मांगने ना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी के आरोपित को क्राइम ब्रांच -48 की टीम ने पूरे सात साल के बाद अरेस्ट किया है। अरेस्ट आरोपित के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में वर्ष 2015 में दर्ज किया गया, और वर्ष – 2016 में भगौड़ा घोषित किया गया था। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अमित उर्फ़ हबडू हैं जो गांव मुंझेड़ी , जिला फरीदाबाद का रहने वाला हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अमित उर्फ हबडू है जो फरीदाबाद के मुजेड़ी गांव का रहने वाला है। आरोपित की उम्र करीब 32 वर्ष है, जो  सितंबर 2015 में पुलिस थाना एसजीएम नगर में आरोपित के खिलाफ रंगदारी मांगने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था इसमें आरोपित  ने एसजीएम नगर के रहने वाले डॉक्टर सुभाष को धमकी भरा पत्र लिखकर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर बवाना गैंग द्वारा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
   
आरोपित  इस मुकदमे में अरेस्ट  नहीं हुआ था और पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रहा था। अदालत ने इस आरोपित  को बार-बार सम्मन भेजें परंतु आरोपित  न्यायालय में पेश नहीं हुआ जिसके कारण उक्त आरोपित को अदालत द्वारा जुलाई 2016 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अपराध शाखा सेक्टर- 48 की टीम ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपित को अरेस्ट  कर लिया। आरोपित  को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पीयूष शैल्टर्स इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड़ की आई.टी. यूनिट को नगर निगम ने करोड़ों के बकाया टेक्स न देने पर किया सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए 8 महीनों से भटक रहे दो स्पोर्ट्स शूटर का सीपी ओ. पी. सिंह ने बनाया शस्त्र लाईसेंस-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जगदीश भाटिया ने पीएम मोदी को दी बधाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x