Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर- 48 हाउसिंग बोर्ड में आरएमसी रोड का उद्घाटन-सीमा त्रिखा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने सोमवार को सेक्टर 48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आर.एम.सी रोड़ का उद्घाटन स्थानीय निवासियो से कराया। इस मौके पर विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार  क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र के किसी भी क्षेत्र में कहीं भी जो समस्या होगी, उसका तुरंत समाधान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक स्वरूप से पूरे प्रदेश में काम कर रही है। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया, उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।उन्होने कहा कि बडख़ल विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा, क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, वहां कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की जो अन्य सड़कें टूटी हुई हैं उन सडक़ों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां कहीं भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, वो संपर्क करें, जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर सत्येंद्र पांडे, पंडित सुरेंद्र शर्मा जी, सूर्य प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश ढींगरा, संजय महेंद्रु, कर्मवीर बैसला, मुरारी लाल गर्ग, अशोक शर्मा, राकेश भंडारी, नितेश भड़ाना, राजकुमार अरोड़ा, राजेश सिंह, कपिल शर्मा, सुशील सेतिया, शोभा पांडे,गुलशन भारद्वाज, रामपाल भारद्वाज, पंडित वतन शर्मा, डॉ विपिन शर्मा, सतीश टिकानिया, राजेश सिंह, जगमोहन शर्मा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को डबल डे कर वाया-डक्ट के लिए भी विचार किया जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव जाजरू में 18 एकड़ जमीनों पर विकसित किए जा रहे 4 अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्रेष्ठ युवा एवं युवा संगठनों के लिए आवेदन आमंत्रित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x