Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीजेएम सुकिर्ती ने किया ओल्डेज होम का औचक निरीक्षण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के दिशा-निर्देश अनुसार शनिवार को श्रीमती सुकीर्ति गोयल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती गोयल ने ताऊ देवीलाल ओल्ड एज होम का दौरा कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में कुल 65 बुजुर्ग पाए गए।

जिनमें 23 महिलाएं 42 बुजुर्ग थे।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने वहां रह रहे हर एक बुजुर्ग से रूबरू होते हुए उनका हालचाल खानपान व सेहत के बारे में जानकारी ली। सीजेएम सुकिर्ती गोयल ने ओल्ड एज होम के निरीक्षण के दौरान वहां की सफाई व्यवस्था, खानपान आदि के बारे में बारीक़ी से जानकारी ली। इस अवसर पर ताऊ देवी लाल ओल्ड एज होम के मैनेजर कृष्ण लाल बजाज ने कहा कि यहां पर जो बुजुर्ग रह रहे हैं। इनको बुढ़ापा पेंशन भी मिल रही है। 

उनके सीनियर सिटीजन कार्ड भी बने हुए हैं।इस अवसर पर ही हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जॉर्ज अगस्तीन मसीह जज पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ ने जिला रेवाड़ी एडीआर सेंटर के उद्घाटन के समय एजिंग विद डिग्निटी स्कीम जोकि सीनियर सिटीजन के लिए है का प्रक्षेपण किया व हरियाणा की सभी जिलों के वृद्ध आश्रमों को प्रक्षेपण के समय ऑनलाइन जोड़ा गया। ताकि आश्रमों में रह रहे बुजुर्गों को इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी हो सके।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य सबको मिले अधिकार व सम्मान यही है। उनके साथ पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता अर्चना गोयल उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा स्वार्थ की राजनीति की है।

Ajit Sinha

खुशखबरी:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल के सफल प्रयास से ग्रीन फिल्ड के हजारों लोगों को टूटी- फूटी सड़कों से मिलेगी निजात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन अपने 35 वें वर्षगाठ पर 25 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन-आकाश गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x